Categories: व्यापार

Gold Price Today 23 March 2026: फिर धड़ाम हुआ सोना गिर गए दाम, जानें आज का क्या है रेट?

Gold Price Today 23 March 2026 | Gold Rate Today |  Aaj Ka Sone Ka Dam: वैसे तो रोजाना सोने-चांदी के दाम में बढ़ोतरी और गिरावट दोनों देखने को मिल रही है. आज का मार्केट का कैसा हाल है, ये जानने के लिए जरूर पढ़ें ये खबर-

Published by sanskritij jaipuria

Gold Price Today 23 March 2026 | Gold Rate Today |  Aaj Ka Sone Ka Dam: सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को गिरावट देखने को मिली. इस गिरावट का मेन कारण ग्लोबल बाजार में बुलियन की कमजोर स्थिति रही. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई, जिससे महंगाई और वैश्विक ब्याज दरों में संभावित वृद्धि के डर ने बाजार को प्रभावित किया.

घरेलू बाजार में आज सोने के भाव में तेज गिरावट दर्ज की गई. 24 कैरेट (99.9% शुद्धता) सोने का दाम आज 14,002 रुपये प्रति ग्राम है, जो कल के मुकाबले 595 रुपये कम है. 22 कैरेट (91.6% शुद्धता) का भाव 12,835 रुपये प्रति ग्राम है, जिसमें 545 रुपये की गिरावट आई है. वहीं, 18 कैरेट (75% शुद्धता) सोने का दाम 10,502 रुपये प्रति ग्राम है, जो कल की तुलना में 446 रुपये कम है.

24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव

24 कैरेट सोना:
आज 24 कैरेट सोने का भाव 14,002 रुपये प्रति ग्राम है. 10 ग्राम का भाव 1,40,020 रुपये पर है, जो कल की कीमत से क्रमशः 595 और 5,950 रुपये कम है.

22 कैरेट सोना:
22 कैरेट सोने का भाव 12,835 रुपये प्रति ग्राम और 1,28,350 रुपये प्रति 10 ग्राम है. इसमें कल के मुकाबले 545 रुपये प्रति ग्राम और 5,450 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी हुई है.

शहर अनुसार दाम

मुंबई में 24K सोने की मौजूदा कीमत 14,596 रुपये प्रति ग्राम है, 22K सोने की मौजूदा कीमत 13,379 है.

Related Post

चेन्नई में 24K सोने की मौजूदा कीमत 14,857 रुपये प्रति ग्राम है और 22K सोने की मौजूदा कीमत 13,619 रुपये प्रति ग्राम है.

कोलकाता में 24K सोने की मौजूदा कीमत 14,596 रुपये प्रति ग्राम है और 22K सोने की मौजूदा कीमत 13,379 रुपये प्रति ग्राम है.

दिल्ली में 24K सोने की मौजूदा कीमत 14,611 रुपये प्रति ग्राम है और 22K सोने की मौजूदा कीमत 13,394 रुपये प्रति ग्राम है.

MCX पर सोने के रेट

MCX में सोने का भाव पिछले बंद स्तर 1,44,492 रुपये के मुकाबले 3% गिरकर 1,40,158 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला. कारोबार के दौरान यह 1,36,403 रुपये तक नीचे गया, जिसमें 8,089 रुपये या 5.59% की गिरावट देखी गई. ट्रेडिंग के समय MCX पर सोना 1,36,884 रुपये प्रति 10 ग्राम पर, 7,608 रुपये यानी 5.27% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था.

 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

क्या 2 साल में घने अंधेरे में डूब जाएगी धरती? सैटेलाइट्स पर AI हमले की चेतावनी! वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

Satellite Apocalypse Warning: अंतरिक्ष से एक ऐसी चेतावनी आई है, जिसने पूरी दुनिया के वैज्ञानिकों…

March 23, 2026

Morning Routine: सुबह के पहले 2 घंटे बदल सकते हैं आपकी ज़िंदगी! बस उठते ही फॉलो करें ये टिप्स

Morning Routine: सुबह का समय दिन का सबसे ज़रूरी हिस्सा होता है. आपकी आदतें, जिनमें…

March 23, 2026

PM Modi Parliament speech LIVE: इजराइल-ईरान युद्ध पर संसद में बोले पीएम मोदी, कहा- लोगों के जीवन पर हो रहा विपरीत असर

PM Modi Parliament speech LIVE : पीएम नरेंद्र मोदी आज लोकसभा में मिडिल ईस्ट में…

March 23, 2026