Categories: व्यापार

Gold Price Today 16 February: फिर धड़ाम से गिरा सोना, जानें कैसा है आज का हाल…!

Aaj Ka Sone Ka Daam | Gold Price Today 16 February | Gold Rate Today | Aaj Ka Sone ka Bhav: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. अभी भी 3 बजे तक सोने का दाम सेम ही है. एमसीएक्स पर पहले तेजी रही, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी दिखी. ब्याज दरों और महंगाई के संकेतों से बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है.

Published by sanskritij jaipuria

Gold Price Today 16 February | Gold Rate Today | Aaj Ka Sone ka Bhav: सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई. सर्राफा बाजार के आंकड़ों के अनुसार चांदी की कीमत में 7,940 रुपये की कमी आई और ये करीब 2.38 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई. वहीं सोना 1,250 रुपये सस्ता होकर लगभग 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर आ गया. कीमतों में आई इस नरमी से बाजार में हलचल देखी गई. अभी 3 बजे तक के दाम भी सेम ही बताए जा रहे हैं, बाकी का मार्केट बंद होने के बाद पता चलेगा.

एमसीएक्स पर क्या रहा भाव

Multi Commodity Exchange of India (एमसीएक्स) पर पिछले कारोबारी सत्र में मार्च एक्सपायरी वाली चांदी में तेजी देखने को मिली. ये 7,280 रुपये यानी करीब 3.08 प्रतिशत बढ़कर 2,43,715 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई.

इसी तरह अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना 2,819 रुपये यानी 1.84 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,55,655 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. हाल की तेजी के बाद बाजार में खरीदारी का रुझान तो बना है, लेकिन ऊंचे दामों के कारण कई खरीदार अभी भी सावधानी बरत रहे हैं.

 अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थिति

वैश्विक बाजार में 16 फरवरी को हल्की गिरावट देखी गई. एशियाई कारोबार के दौरान स्पॉट गोल्ड लगभग 0.27 प्रतिशत गिरकर 5,033 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. वहीं स्पॉट सिल्वर में 2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट रही और ये 76.34 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करता दिखा.

पिछले महीने के अंत में सोना 5,600 डॉलर प्रति औंस से ऊपर तक पहुंच गया था. हालांकि फरवरी की शुरुआत में तेज बिकवाली के कारण कीमतें 4,500 डॉलर से नीचे फिसल गई थीं. फिलहाल बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सोना अपने नुकसान का कुछ हिस्सा वापस हासिल कर चुका है.

उतार-चढ़ाव की वजह

जानकारों का कहना है कि अमेरिका के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के आंकड़ों में जनवरी के दौरान 0.2 प्रतिशत की नरमी आई है. इससे महंगाई को लेकर चिंता कुछ कम हुई है. साथ ही, Federal Reserve द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना भी मजबूत हुई है.

आम तौर पर जब ब्याज दरें कम होती हैं, तो सोना और चांदी जैसे ऐसे निवेश साधन जिन पर ब्याज नहीं मिलता, उनकी मांग बढ़ सकती है. यही कारण है कि अंतरराष्ट्रीय संकेतों का असर घरेलू बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है.

 आगे क्या?

फिलहाल सोने-चांदी की कीमतों में तेजी और गिरावट का दौर जारी है. निवेशक और खरीदार दोनों ही बाजार की दिशा को लेकर सतर्क हैं. आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संकेत और केंद्रीय बैंकों के फैसले कीमतों की चाल तय कर सकते हैं.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

मामूली दांत दर्द बना जानलेवा, डेंटिस्ट के पास पहुंचा मरीज; काटने पड़ गए दोनों हाथ पैर!

Septic shock after dental visit: अस्पताल में जांच के बाद पता चला कि डेवन सेप्टिक…

April 2, 2026

कौन हैं शिवांग कुमार? SRH के इस स्पिनर ने मचाई सनसनी; जानें क्या है इसकी कहानी?

Shivang Kumar debut for srh: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपनी बेहतरीन स्काउटिंग के लिए जानी…

April 2, 2026

Ramayan teaser: रामायण टीज़र पर बदला ‘सीता’ का नजरिया! दीपिका चिखलिया ने की तारीफ, फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट

Ramayan teaser: रामायण के नए टीज़र ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया…

April 2, 2026

LJP में सुलह के संकेत, चिराग पासवान को मिला चाचा पारस का साथ! CM फैस को लेकर दिया बड़ा बयान

Lok Janshakti Party News: हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान चिराग पासवान ने अपने…

April 2, 2026

Indian Bridal Look: अमेरिकी महिला का भारतीय दुल्हन लुक वायरल,  सोशल मीडिया पर यूजर्स ने की  तारीफ

American Women Indian Bridal Look: अमेरिकी महिला के भारतीय दुल्हन लुक वाले वायरल वीडियो ने…

April 2, 2026

Credit Card Tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं? RBI के ये नियम नहीं माने तो लगेगा भारी जुर्माना

Credit Card Rules: क्रेडिट कार्ड का सही उपयोग रोजमर्रा के खर्चों में किया जा सकता…

April 2, 2026