Categories: व्यापार

Gold Price Today 10 Februray 2026: 24 घंटे में फिर फीकी पड़ी सोने की चमक, बड़े शहरों में कितने गिरे दाम; कर लें नोट

Gold Price Today 10 Februray 2026: सोने-चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव ने निवेशकों की चिंता भी बढ़ा दी है. एक्सपर्ट भी अब कंफ्यूजन में हैं.

Published by JP Yadav

Gold Price Today 10 Februray 2026: सोने-चांदी के दामों ने बाजार के एक्सपर्ट के साथ ही निवेशकों को भी चौंका दिया है. पिछले एक पखवाड़े से भारत ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने-चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी के 24 घंटे के भीतर मंगलवार (10 फरवरी, 2026) को सुबह बाजार खुलते ही दोनों धातुओं के दामों में गिरावट देखी गई. मंगलवार सुबह सोना करीब 1,500 रुपये की गिरावट के साथ खुला. मंगलवार को देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 86810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी सोने की कीमत में गिरावट देखी गई. मुंबई में 10 ग्राम सोने की कीमत 86660 रुपये है.

मुंबई-चेन्नई में क्या है सोने की कीमत

मुंबई की बात करें तो मंगलवार को 22 कैरेट सोने की कीमत 79440 रुपये प्रति 10 ग्राम है,  जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 86660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है. इसी तरह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 79440 रुपये प्रति 10 ग्राम है, वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 86660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है. 

अहमदाबाद-जयपुर क्या हैं सोने के दाम

जयपुर में  24 कैरेट सोने की कीमत 86810 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 79590 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 79490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, जबकि 24 कैरेट सोने के दाम 86710 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं.

भोपाल और हैदराबाद में भी गिरे दाम

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 79490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 86710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. हैदराबाद में भी सोने की कीमत गिरी है. यहां पर 22 कैरेट सोने की कीमत 79450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 86660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है. 

चंडीगढ़ और लखनऊ में क्या रही सोने की कीमत

चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने की कीमत 86810 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 79590 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 86810 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट का भाव 79590 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 

JP Yadav
Published by JP Yadav

Recent Posts

PPF Vs SIP: सिर्फ ₹1,11,111 करते ही बन जाएंगे लखपति, PPF या SIP जानें कौन देगा बड़ा बेनिफिट

PPF Vs SIP: अगर आप किसी फंड में इंवेस्ट करने की सोच रहे हैं लेकिन…

February 10, 2026

Silver Price Today 10 Feb 2026: बाजार खुलते ही गिर गए चांदी के दाम, 5000 से आई नीचे, जानें आज का दाम

Silver Price Today 10 Feb 2026: आज के दिन कैसा है मार्केट का हाल, लोग…

February 10, 2026