Categories: व्यापार

सोना हुआ सस्ता: रिकॉर्ड हाई से ₹6600 तक लुढ़का भाव, जानें 24 कैरेट सोने का नया रेट?

सोना जितना तेजी से चढ़ा था, अब तेजी से लुढ़कने लगा है. चांदी के भाव भी टूटते जा रहे हैं. आलम यह है कि 1 लाख प्रति 10 ग्राम के पार पहुंचने के बाद सोने के रेट में गिरावट आई है और 6600 तक यह टूट चुका है.

Published by Ankit Patel

सोना जितना तेजी से चढ़ा था, अब तेजी से लुढ़कने लगा है. चांदी के भाव भी टूटते जा रहे हैं. आलम यह है कि 1 लाख प्रति 10 ग्राम के पार पहुंचने के बाद सोने के रेट में गिरावट आई है और 6600 तक यह टूट चुका है. एमसीएसक्‍स से लेकर सर्राफा बाजार तक सोना सस्ता हुआ है.

सोना अपने रिकॉर्ड हाई से 6658 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है. सोने की कीमत  में गिरावट की वजह अमेरिका और चीन के बीच चल रहा ट्रेड वॉर है जिसके अब (US China Trade War) खत्‍म होने की उम्‍मीद बढ़ी है. दोनों देश एक दूसरे से डील करने के लिए भी तैयार हो सकते हैं.

अब इस प्रभाव के कारण ग्‍लोबल से लेकर सर्राफा बाजार और MCX तक  सोने का भाव हर दिन घट रहा है. शुक्रवार को MCX में 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 92,700 रुपया था, जोअब रिकॉर्ड हाई होकर  99,358 रुपये प्रति 10 ग्राम से 6658 रुपये सस्ता हो चुका है. इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड 3240.88 प्रति आउंस पर जाकर बंद हुआ.

Related Post

क्या अब सोना महंगा हो सकता हैं?

कमोडिटी मार्केट के एक्‍सपर्ट कह रहे हैं कि गोल्‍ड प्राइस अमेरिका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वॉर के ठंडा होने के कारण गिरा है. रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका चीन पर लगने वाले टैरिफ को कम कर सकता है. इस तरह की रिपोर्ट्स के सामने आने के बाद डॉलर मजबूत हो रहा है और सोने की तेजी को झटका लग रहा हैं  कुछ एक्‍सपर्ट का कहना है कि अनिश्चचितता के दौर में गोल्ड का रेट 92000 रुपये से 94500 रुपये प्रति 10 ग्राम में ट्रेड कर सकता है.

दिल्ली में सोने का भाव कितना हैं?

रिकॉर्ड हाई हैं  यानी 1 लाख रुपये के पार पहुंचने के बाद सोने के दाम  में हर दिन गिरावट देखी जा रही है. सोने की कीमत में दिल्ली में 92650  रुपये प्रति 10 ग्राम और मुंबई में गोल्ड का रेट 92,810 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

सर्राफा बाजार में कितनी हैं  24 कैरेट गोल्‍ड की कीमत ?

इंडियन बुलियन मार्केट में गोल्‍ड की कीमत की बात की जाए  तो यहां पर 24K गोल्‍ड प्राइस 93954 रुपये प्रति 10 ग्राम है. इसी तरह 22 कैरेट गोल्‍ड प्राइस 86062  रुपये प्रति 10 ग्राम है. 18 कैरेट गोल्‍ड की बात करें तो इसकी कीमत 70466 रुपये है. वहीं पर 14 कैरेट गोल्‍ड की  प्राइस 54963 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 1 किलो चांदी की कीमत 94125 रुपये है.

Ankit Patel
Published by Ankit Patel

Recent Posts

Iran Israel War: अगर अमेरिका-इजराइल ने नहीं मानी ईरान की ये 6 शर्तें, तो मचेगी भयंकर तबाही; नहीं होगी जंग खत्म

Middle East War: अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल रही जंग ने पूरी दुनिया…

March 23, 2026

Today Weather: दिल्ली में बारिश! गर्मी की मार झेल रहा यूपी; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम इस समय खुशनुमा  हो गया है. जहां दिल्ली से…

March 23, 2026

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026