Categories: व्यापार

Credit Card Debt: अगर कर्ज में डूबे हैं और ग्रेस पीरियड भी निकल गया है, तो debt से बचने के लिए जानें ये जरूरी बातें

यह एक ऐसी सुविधा है जो आपको "अभी खरीदो, बाद में चुकाओ" का ऑप्शन देती है. लेकिन अगर आप इसका सही तरीके से इसका उपयोग नहीं करते या समय पर भुगतान नहीं करते तो यह सुविधा धीरे-धीरे करके आपको कर्ज के जाल में फसा सकती है.

Published by Anshika thakur

Credit Card, Debt Relief: आजकल सभी के पास क्रेडिट कार्ड होता है. यह एक ऐसी सुविधा है जो आपको “अभी खरीदो, बाद में चुकाओ” का ऑप्शन देती है. लेकिन अगर आप इसका सही तरीके से इसका उपयोग नहीं करते या समय पर भुगतान नहीं करते तो यह सुविधा धीरे-धीरे करके आपको कर्ज के जाल में फसा सकती है. 

बैंक ज्यादातर 45 – 50 दिन का ग्रेस टाइम देते हैं जिसमें अगर आपने अपना पूरा भगतान कर दिया है तो किसी भी ब्याज का भुगतान नहीं करना होता. लेकिन अगर पैमेंट नहीं भर पाए तो सिर्फ ब्याज 36-42% तक नहीं पहुंचता बल्कि CIBIL स्कोर पर भी इसका प्रभाव पड़ता है. अगर आपकी भी ऐसी सिचुएशन में हैं तो चिंता मत कीजिए.यहां बताए गए 4 कर्ज मुक्ति के तरीके आपकी कर्जमुक्ति स्थिति को फिर से सही कर सकते हैं. 

EMI में  क्रेडिट कार्ड बिल को बदलवाएं

यदि आप भी रा बिल एक साथ नहीं चुका रहे हैं तो ऐसे में बिल को EMI में चेंज करना एक अच्छा डिसिशन हो सकता है. इसमें आप अपने बैंक से एक निश्चित ब्याज दर पर किश्तें भर सकते हैं. 

1. इसके क्या बेनिफिट्स हैं

खर्चों का बोझ घट जाता है
सिबिल स्कोर पर प्रभाव नहीं पड़ता 
लोन का धीरे-धीरे भुगतान कर सकते हैं 

2. आसानी से होम लोन पर टॉप-अप लें

अगर आपके पास पहले से ही होम लोन है, तो आप टॉप-अप लोन ले सकते हैं. यह एक बैंक सुविधा है जो मौजूदा लोन में अतिरिक्त धनराशि प्रदान करती है

इसके क्या बेनिफिट्स हैं 

इंट्रेस्ट रेट कम होता है 8 से 10 के बिच में. 
दूसरा लोन लेने में परेशानी नहीं होती है. 
EMI में बदलाव करके क्रेडिट कार्ड की बकाया रकम चूका सकते हैं. 

3. FD, PPF या LIC के आधार पर लोन लें

अगर आपने  FD, PPF या LIC पॉलिसियों में इन्वेस्ट किया है तो ये अब आपके काम आ सकते हैं.  इन योजनाओं पर कम इंटरेस्ट रेट 7-9% पर लोन लिया जा सकता है.

Related Post

इसके क्या बेनिफिट्स हैं 

किसी भी नए डॉक्यूमेंट की जरुरत नहीं होती है. 
इंट्रेस्ट रेट कम होता है. 
सेफ इन्वेस्टमेंट होती है. 

4. क्रेडिट कार्ड बैलेंस बदलें आसानी से अतिरिक्त समय पाएं

अगर आपके पास दो या उससे ज़्यादा कार्ड हैं तो बैलेंस ट्रांसफर एक बेहतरीन विकल्प है. इससे आपको एक नई ग्रेस पीरियड (30-45 दिन) और ब्याज में कुछ राहत मिल सकती है.

जानें कैसे करें 

बैंक के ग्राहक सेवा या मोबाइल ऐप के माध्यम से बैलेंस ट्रांसफर का अनुरोध करें.
पुराने कार्ड का भुगतान नए कार्ड से किया जाएगा और आपके नए कार्ड का भुगतान किश्तों में किया जाएगा.

इसके क्या बेनिफिट्स हैं 

भुगतान के लिए अधिक समय.
इंट्रेस्ट रेट में आराम.
डिफॉल्ट से बचाव.

Anshika thakur

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026