Categories: बिहार

मौत के बाद पत्नी को बनाया देवी, 65 फीट ऊंचा बना दिया मंदिर, प्रसाद में चढ़ती है चाय: Video

Monument Of Love: कहते हैं न प्यार की कोई उम्र नहीं होती. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें पति ने पत्नी की याद में मंदिर बनवा दिया है-

Published by sanskritij jaipuria

Monument Of Love: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के चकिया प्रखंड के भुवन छपरा गांव में एक पति ने अपनी पत्नी के प्रति प्रेम और सम्मान की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी चर्चा दूर-दूर तक हो रही है. वेलेंटाइन डे के मौके पर जब लोग अपने-अपने तरीके से प्रेम जताते हैं, तब यहां एक व्यक्ति अपनी दिवंगत पत्नी की प्रतिमा के सामने रोज की तरह फूल और सिंदूर अर्पित करता दिखा.

पत्नी की याद में 65 लाख रुपये से बनाया स्मारक

सेवानिवृत्त पंचायत सचिव बालकिशुन राम ने अपनी पत्नी शारदा देवी की स्मृति में करीब 65 फीट ऊंचा मंदिरनुमा स्मारक बनवाया. इस निर्माण पर उन्होंने अपनी पूरी सेवानिवृत्ति राशि, लगभग 65 लाख रुपये खर्च कर दिए. उनका कहना है कि अगर सामर्थ्य होती तो वे इससे भी अधिक खर्च करते.

शारदा देवी का निधन वर्ष 2022 में हृदयाघात से हुआ था. ये घटना बालकिशुन राम के रिटायर होने से करीब छह महीने पहले की है. पत्नी के जाने के बाद वे पूरी तरह टूट गए थे.

संघर्ष भरा जीवन और पत्नी का साथ

बालकिशुन राम ने बताया कि बचपन में ही पिता का साया उठ गया था, जिसके कारण उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ी. ऐसे समय में उनकी पत्नी शारदा देवी ने अपने गहने बेच दिए और उन्हें दोबारा पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया. घर चलाने के लिए उन्होंने मजदूरी की, परिवार संभाला और हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया.

वे कहते हैं कि पंचायत सचिव बनने का श्रेय उनकी पत्नी को ही जाता है. उनका मानना है कि जब एक पत्नी अपने पति को भगवान मान सकती है, तो पति भी अपनी पत्नी को देवी का दर्जा क्यों नहीं दे सकता.

Related Post

सादगी भरा जीवन

शारदा देवी सादा जीवन जीती थीं. साधारण साड़ी पहनतीं और कभी कोई शिकायत नहीं करतीं. बालकिशुन राम भावुक होकर कहते हैं कि मां का कर्ज कोई नहीं चुका सकता, लेकिन उनकी पत्नी ने उनके लिए मां से बढ़कर त्याग किया.

 बीमारी से जूझती रहीं, फिर भी हिम्मत नहीं हारी

साल 2007 से ही शारदा देवी को हृदय रोग, मधुमेह की समस्या थी. इलाज चलता रहा, लेकिन अंततः वे इस दुनिया से विदा हो गईं. बालकिशुन राम कहते हैं कि उन्होंने भगवान को नहीं देखा, लेकिन अपनी पत्नी में उन्हें भगवान का रूप नजर आता था.

रोज होती है पूजा और भोग

करीब तीन साल की मेहनत के बाद ये स्मारक तैयार हुआ. पिछले साल इसका उद्घाटन बिहार के तत्कालीन पर्यटन मंत्री Raju Kumar Singh ने किया था. तब से ये स्थान आसपास के लोगों के लिए चर्चा और श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है.

मंदिर में हर सुबह-शाम दीपक जलाया जाता है. प्रतिमा के सामने चाय का कप रखा जाता है, क्योंकि शारदा देवी को चाय पसंद थी. दोपहर और रात का भोजन भी श्रद्धा के साथ अर्पित किया जाता है. बालकिशुन राम के चार बेटे और एक बेटी हैं. संयुक्त परिवार आज भी साथ रहता है. पत्नी की याद और उनके त्याग की छाया में यह परिवार एकजुट बना हुआ है.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Dhritarashtra coronation: क्यों रुका धृतराष्ट्र का राजतिलक और पांडु बने थे राजा? विदुर के इस तर्क ने बदल दिया था फैसला

Dhritarashtra's coronation: महर्षि वैशंपायन ने जन्मेजय को बताया कि मांडव्य ऋषि के शाप के कारण…

April 4, 2026

Garuda Purana rules: क्या मृत व्यक्ति की चीजें घर में रखना ठीक है? जानिए नियम और मान्यताएं, क्या कहता है गरुड़ पुराण

Deceased person belongings: गरुड़ पुराण के अनुसार, मृत व्यक्ति की वस्तुओं का उपयोग करने से…

April 4, 2026

Live-in murder: चार्जर से गला घोंटकर किया लिव-इन पार्टनर का मर्डर, आत्महत्या का रचा ड्रामा, 20 दिन बाद ऐसे खुला राज

Live-in murder: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के दुर्गापुर इलाके में एक युवक ने अपनी लिव-इन…

April 4, 2026

Delhi Metro: यात्री ध्यान दें! अब सुबह 3 बजे से दौड़ेगी दिल्ली मेट्रो; जानें क्या है वजह?

Delhi Metro: 5 अप्रैल को दिल्ली मेट्रो सुबह 3 बजे से ही शुरू हो जाएगी.…

April 4, 2026