Categories: एस्ट्रो

Vastu Dosha: वास्तु दोष क्या होता है? क्या जानते हैं आप इससे जुड़ी पौराणिक कहानी के बारे में?

Vastu Dosha: हम सभी ने अक्सर वास्तु दोष के बारे में सुना ही है. जैसे इस दिशा में ये चीज़ नहीं रखें यहां घर बनाते समय वास्तु का ध्यान रखें. पर क्या आपके मन में कभी ये सवाल आया है कि जिस वास्तु कि हम बात कर रहे हैं वो अक्सर आया कहां से है और उसके पीछे की पौराणिक कथा क्या है?

Published by Shivi Bajpai

Vastu Dosha: क्या आपके मन में कभी सवाल आया है कि वास्तु दोष क्या होता है? क्या इसके पीछे कोई रोचक कहानी है. तो हां वास्तु दोष की कहानी भगवान शिव और एक राक्षस से जुड़ी हुई है. मत्स्य पुराण के अनुसार शिव जी का युद्ध एक भयावह राक्षस अनदक से चल रहा था. जब शिव जी ने उसका वध किया तो उनके पसीने से एक और जीव उत्पन्न हुआ. वो जीव भयानक था, विशाल था और उसका कोई आकार भी नहीं था. अभी तक उसका कोई नाम भी नहीं था. धरती पर जितने भी अवशेष थे, रक्त थे वो उन सबको अपना आहार बनाता था.

वास्तु दोष से जुड़ी पौराणिक कथा 

भगवान शिव इस भयावह जीव से प्रसन्न हुए और उन्होंने कहा कि वरदान मांगो. उसने शिव जी से वरदान मांगा कि मैं सबकुछ खा जाना चाहता हूं. शिव जी ने उससे कहा तथास्तु. फिर उस जीव ने समस्त लोकों को निगलना शुरू कर दिया और फिर वो भू-लोक धरती की तरफ बढ़ा और पृथ्वी पर आने के बाद वो सब कुछ निगल रहा था. उसके 45 तरफ बैठकर सभी देवताओं ने उसे नियंत्रित करने का प्रयास किया. फिर उस जीव ने कहा कि जब इस तरह नियंत्रित ही करना है तो मुझे ये वरदान क्यों दिया?

Related Post

इसी बात पर देवताओं ने कहा कि अब से भूमि के हर खंड में तुम वास करोगे और तुम्हें वास्तु पुरुष के नाम से जाना जाएगा. लेकिन तुम्हारी शक्ति को नियंत्रित करने के लिए सभी देवता इस प्रकार इसी 45 स्थान पर वास करेंगे. 

गिफ्ट में जूते देना शुभ है या अशुभ? जानें धार्मिक मान्यताओं में क्या कहा गया है?

वास्तु दोष लगने पर क्या होता है?

यही वजह है कि किसी भी प्रकार के निर्माण के लिए सबसे पहले वास्तु पूजा की जाती है. अगर किसी के घर में वास्तु के हिसाब से चीजें नहीं हैं तो वहां वास्तु दोष लग जाता है. फिर यही जीव जिसे बाद में वास्तु पुरुष का नाम दिया गया वो उस जगह को अपना आहार बना लेता है.

Nazar Dosh के कारण टूट सकते हैं रिश्तें! क्या स्मृति और पलाश की शादी इस वजह से टूटी

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Shivi Bajpai
Published by Shivi Bajpai

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026