Categories: एस्ट्रो

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर रहना होगा इन 3 राशियों को बेहद “सावधान”, बन रहा है विडाल-व्यातीपात जैसे बेहद अशुभ योग

Vidal-Vyatipata Yoga Formed On Karwa Chauth 2025: करवा चौथ के दिन बन रहा है व्यातीपात योग और विडाल योग जैसे बेहद अशुभ योग, ऐसे में 3 राशियों को रहना होता बेहद सावधान, जिवन में पड़ेगा नकारात्मक प्राभाव. तो चलिए जानते हैं कौन सी है राशियों को रहना होगा करवा चौथ के दिन सावधान

Published by chhaya sharma

Formed Vidal-Vyatipata Yoga On Karwa Chauth 2025: करवा चौथ का त्योहार शादीशुदा जोड़ों के लिए बेहद खास होता है, क्योंकि इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत करती है और चौथ माता से अखंड सौभाग्यवती वरदान मांगती है. कहां जाता हैं कि जो भी महिलाएं पूरे श्रद्धा और विश्वास के साथ करवा चौथ का व्रत करती हैं, उनके वैवाहिक जिंदगी खुशहाली आती है और दंपती में प्रेेम बना रहता हैं. लेकिन इस साल करवा चौथ के दिन कुछ लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि पंचांग के अनुसार, इस बार करवा चौथ के दिन व्यातीपात योग और विडाल योग जैसे बेहद अशुभ योग बन रहे हैं, जिनका प्रभाव कुछ राशियों पर नकारात्मक रूप से पड़ेगा, जिसकी वजह से आपको सावधान रहने की जरूरत है.

कब है करवा चौथ 

करवा चौथ का त्योहार हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर किया जाता है, साल 2025 में कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 09 अक्टूबर को देर रात 10 बजकर 54 मिनट पर शुरू हो रही है और 10 अक्टूबर को शाम 07 बजकर 38 मिनट पर समाप्त हो रही हैं. ऐसे में उदय तिथि के अनुसार करवा चौथ का त्योहार 10 अक्टूबर 2025 के दिन मनाया जाएगा. 

व्यातीपात योग और विडाल योग का समय 

वहीं पंचांग के अनुसार, 10 अक्तूबर 2025 करवा चौथ के दिन शाम 5 बजकर 31 मिनट  से लेकर रात 8 बजकर 20 मिनट तक विडाल योग बना रहेगा, इसी बीच शाम 5 बजकर 41 मिनट से  व्यातीपात योग शुरू हो रहा है, जो अगले दिन 11 अक्तूबर की दोपहर 2 बजकर 6 बजे मिनट तक रहेगा. इस दौरान कुछ राशियों पर घनघोर संकट मंडरा रहा है और उन्हें बेहद सावधान रहने की जरूरत है. तो चलिए जानते हैं कौन सी है वो राशियां

मेष राशि (Aries)

करवा चौथ के दिन बन रहे विडाल योग और व्यातीपात योग से मेष राशि वाले लोग बेहद संंकट में हैं. इस दौरान परिवार में चिंता और तनाव बढ़ सकता है. स्वास्थ्य  के लिहाज से भी दिन नाजुक रहने वाला है. व्यापार करने वाले लोगों को आर्थिक नुकसान या मुनाफे में गिरावट का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा पढ़ाई कर रहे छात्रों का मन भटक सकता है और वो गलत संगति में फंस सकते हैं, इसलिए सावधानी जरूर बरते.

Related Post

मिथुन राशि (Gemini)

करवा चौथ के दिन बन रहे विडाल योग और व्यातीपात योग से मिथुन राशि भी प्रभावित होगी. इस दौरान पुराने विवाद या अनबन फिर से उभर सकते हैं और घर का माहौल भी तनावपूर्ण हो सकता है. कार्यक्षेत्र में आर्थिक तंगी या धन की कमी  होने जैसी परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है. कोई भी फैसला आपको सोच समझकर लेने की जरूरत है.

कुंभ राशि (Aquarius)

करवा चौथ के दिन बन रहे विडाल योग और व्यातीपात योग से कुंभ राशि वालों को भी सावधान रहने की जरूरत है. इस दौरान आपके निर्णय लेने की क्षमता कमजोर हो जायेगी. आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है, जिससे खर्चे बढ़ेंगे और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा के करियर में प्रगति के मौके हाथ से निकल सकते हैं. 

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है

chhaya sharma

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026