Home > धर्म > शनि के नक्षत्र परिवर्तन से चमकेगी किस्मत, 4 राशियों के लिए शुरू होगा गोल्डन टाइम; देखें यहां

शनि के नक्षत्र परिवर्तन से चमकेगी किस्मत, 4 राशियों के लिए शुरू होगा गोल्डन टाइम; देखें यहां

Shani Nakshatra Parivartan: शनि बुध के नक्षत्र रेवती में प्रवेश करने वाले हैं. इस दौरान 4 राशियों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा. आइए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं जिनकी किस्मत बदलने वाली है.

By: Preeti Rajput | Published: April 3, 2026 6:26:32 PM IST



Shani Nakshatra Parivartan: शनि जब भी अपनी चाल बदलते हैं, इसका असर कई राशियों पर देखने को मिलता है. 17 मई को शनि उत्तर भाद्रपद नक्षत्र से रेवती नक्षत्र में एंट्री करने वाले हैं. ज्योतिष के मुताबिक, इस नक्षत्र में शनि के गोचर से कई राशियों पर अच्छा प्रभाव पड़ने वाला है. इन राशियों की किस्मत शनि के नक्षत्र परिवर्तन से बदल जाएगी. करियर में जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है. आइए जानते हैं कौन-सी वह राशियां हैं, जिनकी किस्मत बदलने वाली है. 

मेष राशि (Aries)

मेंष राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र गोचर अच्छा साबित होने वाला है. नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिलेगी, साथ ही वेतन में भी वृद्धि हो सकती है. अगर कहीं आपका पैसा फंसा हुआ है, तो इस दौरान आपको वह भी वापस मिल सकता है. 

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए भी शनि का नक्षत्र गोचर काफी लाभकारी सिद्ध होगा. विदेश में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों की सारी मुराद पूरी होगी. बिजनेस में भी बड़ी डील फाइनल हो सकती है. निवेश से काफी ज्यादा रिटर्न मिलेगा. समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा और बीच में अटके हुए सारे काम भी बन जाएंगे. 

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी. आपकी मेहनत रंग लाएगी. वहीं व्यापार में भी उछाल देखने को मिल सकता है. बैंक में भी बैलेंस बढ़ेगा. आपके जीवन में धन-धान्य की कमी नहीं होगी. 

Ramayan teaser: रामायण टीज़र के बाद फिर चर्चा में एनटीआर, जब एक ही अभिनेता ने पांच बार निभाया राम का किरदार

कुंभ राशि (Aquarius)

शनि का नक्षत्र परिवर्तन कुंभ राशि वालों के लिए भी शुभ साबित होगा. मनचाही नौकरी भी मिल सकती है. आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी. अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, साथ ही आप जो भी फैसला करेंगे उसमें सफलता हासिल होगी. 

Good Friday: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, क्या है इसका इतिहास और क्यों हर बार बदलती है इसकी तारीख, जानें

Advertisement