Home > देश > Aaj Ka Mausam 3 April 2026: मौसम फिर बदलेगा रंग, IMD ने जारी किया अलर्ट, लखनऊ से दिल्ली तक गरजेंगे बादल

Aaj Ka Mausam 3 April 2026: मौसम फिर बदलेगा रंग, IMD ने जारी किया अलर्ट, लखनऊ से दिल्ली तक गरजेंगे बादल

Todays Weather 3 April 2026: उत्तर प्रदेश में गर्मी बढ़ने के बाद 3 अप्रैल से मौसम बदलेगा. कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को राहत मिलेगी.

By: sanskritij jaipuria | Published: April 3, 2026 6:22:44 AM IST



Aaj Ka Mausam 3 April 2026: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने की ओर है. पिछले कुछ दिनों से तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को परेशान कर रखा है, लेकिन अब जल्द ही राहत मिलने के आसार बन रहे हैं. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 3 अप्रैल से प्रदेश में मौसम करवट लेगा, जिससे गर्मी के असर में कमी आ सकती है और कई इलाकों में बारिश व तेज हवाओं का दौर शुरू हो सकता है.

अगले दो दिनों तक प्रदेश में गर्मी का असर और बढ़ेगा. तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है, जिससे दिन का पारा 37 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. राजधानी लखनऊ में भी दिन का तापमान 38-40 डिग्री और रात का तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

 3 अप्रैल से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार ईरान के पास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब उत्तर प्रदेश में दिखेगा. इसके चलते कई क्षेत्रों में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इस बदलाव से तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.

पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम का असर अधिक देखने को मिल सकता है. इनमें आगरा, मथुरा, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, हापुड़, लखनऊ, कानपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, शाहजहांपुर, अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज शामिल हैं. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में धूप का असर ज्यादा बना रहेगा, हालांकि कुछ जगहों पर हल्के बादल छा सकते हैं.

 आज का मौसम कैसा रहेगा

आज प्रदेश में मौसम मिला-जुला रहने की संभावना है. दिन के समय तेज धूप और गर्मी महसूस होगी, जबकि कुछ इलाकों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

  

Advertisement