Home > वीडियो > समंदर के बीचों-बीच जिंदगी और मौत की जंग! ऑक्टोपस ने जकड़ा मछुआरे का चेहरा, रोंगटे खड़े कर देगा यह वीडियो!

समंदर के बीचों-बीच जिंदगी और मौत की जंग! ऑक्टोपस ने जकड़ा मछुआरे का चेहरा, रोंगटे खड़े कर देगा यह वीडियो!

Viral Video 2026: मामला है एक मछुआरे का जो अपनी छोटी सी नाव में बैठकर समुंद्र के बीचों-बीच जाकर एक विशाल ऑक्टोपस का शिकार करने की कोशिश करता है, लेकिन होता कुछ ऐसा है जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी आंखों पर ही यकीन नहीं कर पातें हैं...

By: Sumaira Khan | Published: April 2, 2026 10:44:05 AM IST

Viral Video 2026: सोशल मीडिया पर इन दिनों समुद्र की गहराई से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे, दरअसल मामला है एक मछुआरे का जो अपनी छोटी सी नाव में बैठकर समुंद्र के बीचों-बीच जाकर एक विशाल ऑक्टोपस का शिकार करने की कोशिश करता है, लेकिन होता कुछ ऐसा है जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी आंखों पर ही यकीन नहीं कर पातें हैं. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ऑक्टोपस ने अपनी लंबी और शक्तिशाली भुजाओं (Tentacles) से मछुआरे के चेहरे और उसकी गर्दन को इतना मजबूती से पकड़ लिया कि एक पल के लिए तो यह लगा कि अब मछुआरे की जान ही चली जाएगी, लेकिन उस अनुभवी मछुआरे ने भी हिम्मत नहीं हारी और बहुत ही चतुराई से बिना घबराए और ऑक्टोपस को भी नुकसान नहीं पहुंचाते हुए उसने एक-एक टेंटेकल को अपने चेहरे से हटाया और ऐसे ही अंत में मछुआरे की जीत भी हुई, इसके अलावा देखते ही देखते यह वीडियो भी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया. 

संबंधित खबरें

Advertisement