Home > वीडियो > Salim Khan Update: ब्रेन हेमरेज के बाद वेंटिलेटर पर ‘सुल्तान’ के पिता, डॉक्टर बोले-फिलहाल सर्जरी की जरूरत नहीं!

Salim Khan Update: ब्रेन हेमरेज के बाद वेंटिलेटर पर ‘सुल्तान’ के पिता, डॉक्टर बोले-फिलहाल सर्जरी की जरूरत नहीं!

फिल्म जगत के राइटर सलीम खान की सेहत को लेकर पिछले कुछ घंटों से अटकलों का बाजार गर्म था, जिस पर अब डॉक्टरों ने स्थिति साफ कर दी है, मीडिया को दिए बयान में डॉक्टरों ने पुष्टि की कि सलीम जी को ब्रेन हेमरेज हुआ है, मेडिकल टीम के अनुसार, फिलहाल उनकी स्थिति ऐसी है कि बिना किसी सर्जरी के इलाज संभव है, लेकिन सांस लेने में आ रही दिक्कतों या शरीर को रिकवरी के लिए जरूरी सपोर्ट देने के उद्देश्य से उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है, अस्पताल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और फिल्म इंडस्ट्री के करीबी लोग उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं, डॉक्टरों का कहना है कि वे लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं और अगले 24 से 48 घंटे उनकी रिकवरी के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं, सलीम खान की उम्र और स्वास्थ्य इतिहास को देखते हुए डॉक्टर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते, इसलिए उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है.

By: Aksha Choudhary | Published: February 20, 2026 12:16:26 PM IST

Salim Khan Brain Hemorrhage: भारतीय सिनेमा के लेजेंडरी पटकथा लेखक सलीम खान (Salim Khan) की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, डॉक्टरों के आधिकारिक बयान के अनुसार, उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ है, हालांकि राहत की बात यह है कि अभी उन्हें किसी सर्जरी की आवश्यकता नहीं है, लेकिन रिकवरी को बेहतर बनाने और शरीर को आराम देने के लिए उन्हें वेंटिलेटर (Life Support) पर रखा गया है, सलमान खान और पूरा परिवार इस वक्त अस्पताल में उनके साथ मौजूद है.

संबंधित खबरें

Advertisement