Home > वीडियो > Salim Khan Health: पति का हाल जानने अस्पताल पहुंचीं हेलेन, धर्मेंद्र के बाद एक और दिग्गज की तबीयत खराब!

Salim Khan Health: पति का हाल जानने अस्पताल पहुंचीं हेलेन, धर्मेंद्र के बाद एक और दिग्गज की तबीयत खराब!

Salim Khan Health News: बॉलीवुड के दिग्गज और जाने-माने लेखक और खान परिवार के सबसे बड़े सदस्य यानी के सलीम खान की सेहत को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है, हाल ही में दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की मौत के बाद से ही पूरा देश सदमे में था, और अब सलीम खान की तबीयत बिगड़ने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ सलमान के चाहने वालों में भी चिंता की लहर दौड़ गई है...

By: Sumaira Khan | Published: February 18, 2026 11:37:02 AM IST

Salim Khan Health News: बॉलीवुड के दिग्गज और जाने-माने लेखक और खान परिवार के सबसे बड़े सदस्य यानी के सलीम खान की सेहत को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है, हाल ही में दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की मौत के बाद से ही पूरा देश सदमे में था, और अब सलीम खान की तबीयत बिगड़ने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ सलमान के चाहने वालों में भी चिंता की लहर दौड़ गई है. बताया जा रहा है कि 90 साल के सलीम खान को अपनी स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं के चलते मुंबई के लीलावती अस्पताल के आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया है.

जैसे ही यह खबर फैली, सलीम खान की पत्नी और मशहूर अभिनेत्री हेलेन तुरंत अस्पताल पहुंचीं, अस्पताल के बाहर हेलेन का चेहरा काफी गंभीर और भावुक नजर आया, जिससे अब सलीम खान की हालत की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है. सलमान खान और उनके भाई पहले से ही अस्पताल में मौजूद हैं और पिता की देखभाल कर रहे हैं.

संबंधित खबरें

Advertisement