Ayesha Khan Dance: सोशल मीडिया सेंसेशन और एक्ट्रेस आयशा खान फिर से एक बार चर्चा में आ गई हैं, एक्ट्रेस का एक नया डांस वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक खास इवेंट की स्टेज पर अपने मशहूर गाने ‘शरारत’ पर थिरकती दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो में आयशा खान का लुक सबसे अलग और बेहद ही हॉट दिखा, जिसमें वे पर्पल कलर (बैंगनी) की बेहद खूबसूरत ड्रेस पहने हुए हैं, जो उनकी सुंदरता में चार चांद लगा रही है. स्टेज पर उनकी एनर्जी और कातिलाना एक्सप्रेशंस उनके इस डांस को और भी ज्यादा मजेदार बना रहे है, जिसका वीडियो अब हर तरफ फैल गया है.
3