Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > Salim Khan Admitted to Lilavati Hospital: 90 की उम्र में सलीम खान की बिगड़ी तबियत, लीलावती हॉस्पिटल में हुए भर्ती; सलमान खान दौड़े अस्पताल

Salim Khan Admitted to Lilavati Hospital: 90 की उम्र में सलीम खान की बिगड़ी तबियत, लीलावती हॉस्पिटल में हुए भर्ती; सलमान खान दौड़े अस्पताल

Salim Khan Admitted to Lilavati Hospital: सलीम खान को मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. उनके बेटे सलमान खान को हॉस्पिटल जाते हुए देखा गया.

By: Preeti Rajput | Last Updated: February 17, 2026 1:34:42 PM IST



Salim Khan Admitted to Lilavati Hospital: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के पिता सलीम खान (Salim Khan) को मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. 90 साल की उम्र में उनकी तबियत थोड़ी खराब हो गई है. हालांकि, उनकी तबीयत को लेकर परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. हिंदी सिनेमा के दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की वजह का भी अभी खुलासा नहीं हुई है. उनके बेटे और सुपरस्टार सलमान खान भी अस्पताल में मौजूद हैं. भाईजान काले टी-शर्ट और कैप में नजर आए, उनके साथ सुरक्षा कर्मी भी मौजूद थे.

अभी तक नहीं आया ऑफिशियल बयान

सलीम खान की तबियत को लेकर अभी किसी भी तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. सलीम खान को किस मेडिकल कंडीशन की वजह से भर्ती होना पड़ा इसे लेकर कोई अपडेट नहीं है. फैंस ने उनकी तबियत को लेकर चिंता जाहिर की है. 90 साल के सलीम खान हिंदी सिनेमा के इतिहास के सबसे असरदार स्क्रीनराइटर
में से एक हैं. 

खत्म नहीं हुआ था हिंदू बेटियों पर जुल्म का सिलसिला, The Kerala Story 2 का ट्रेलर देख फिर कांपेगी रूह

सलीम खान का रुतबा 

सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी खूब मशहूर हुई. दोनों ने साथ मिलकर 1970 के दशक में कई मशहूर फिल्मों में एक साथ काम किया. उनके सबसे मशहूर कामों में फिल्म शोले का नाम भी है. इसके अलावा इस जोड़ी ने दीवार, जंजीर और डॉन जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की कहानी भी लिखीं. उनकी शानदार राइटिंग ने बॉलीवुड को कई शानदार फिल्में दीं.  

 

Advertisement