kerala kozhikode Viral Video: आजकल ट्रैफिक सिग्नल पर दो मिनट भी रुकना लोगों को टाइम वेस्ट या पहाड़ जैसा लगने लगता है. जरा सा जाम लगा नहीं कि निकलने के लिए स्कूटर और बाइक सीधे फुटपाथ पर चढ़ा देते हैं. लेकिन ऐसा करना केरल के कोझिकोड में एक स्कूटर वाले को भारी पड़ गया. जब उसका सामना एक बुजुर्ग महिला से हुआ.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
केरल के एरनहिपालम इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में जाम से बचने के लिए कुछ लोग अपना स्कूटर फुटपाथ पर चढ़ा रहे हैं. जहां लोग पैदल चलते हैं और सुरक्षित महसूस करते हैं. लेकिन तभी वहां एक बुजुर्ग महिला ने एंट्री ली, जो स्कूटर सवार के सामने एक बड़ी दीवार बनकर खड़ी हो गई और उन्होंने हटने से साफ इनकार कर दिया. वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्कूटर सवार बगल से निकलने की कोशिश करता है, लेकिन महीला जरा सी भी नहीं हिलती है. इसके बाद उन्होंने जेब से मोबाइल निकालकर नियम तोड़ने वाले यूवक की रिकॉर्डिंग करनी शुरु कर दी.
बुजुर्ग महिला के आगे झुकना पड़ा
आखिर में स्कूटर सवार को बुजुर्ग महिला के आगे झुकना पड़ा. बेइज्जत होकर वापस से उसे भीड़ में जाना पड़ा. जहां से निकलकर फुटपाथ पर चढ़ा खा. यह वीडियो सिर्फ एक वीडियो नहीं बल्कि एक मैसेज है, उन लोगों के लिए जो नियम तोड़ते हैं. फिर चाहे आप जल्दी में हों या न हों. यूजर्स ने कमेंट कर लिखा – ‘हमें ऐसे ही एक और अम्माची की जरूरत है, उन लोगों के लिए जो पैदल चलते हैं और कचरा फेंकते हैं. एक और यूजर ने लिखा कि ‘वह शेरनी की तरह वहां खड़ी रही. हिम्मत हमेशा दुश्मन से लड़ने में नहीं होती. हिम्मत तो वो एक काम करने में होती है जो हम जैसे आम लोग सिर्फ़ फुसफुसाने की हिम्मत करते हैं.