BOB Peon admit card 2026 out: बैंक ऑफ बड़ौदा ने ऑफिस असिस्टेंट (Peon) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन कैंडिडेट्स ने इस भर्ती के लिए अप्लाई किया था, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट से अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते है. परीक्षा 22 और 23 फरवरी 2026 को ऑनलाइन होगी. कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई सभी डिटेल्स को ध्यान से देख लें.
BOB ऑफिस असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2026 – हाइलाइट्स
- बैंक का नाम: बैंक ऑफ बड़ौदा
- पोजीशन का नाम: ऑफिस असिस्टेंट (Peon)
- कुल पोस्ट: 500
- एडमिट कार्ड: 15 फरवरी 2026
- प्रीलिम्स परीक्षा: 22 और 23 फरवरी 2026
- ऑफिशियल वेबसाइट: www.bankofbaroda.bank.in
बैंक ऑफ़ बड़ौदा ऑफिस असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?
- कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स का इस्तेमाल करके अपना बैंक ऑफ बड़ौदा Peon एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते है.
- बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफिशियल वेबसाइट www.bankofbaroda.in पर जाएं.
- होमपेज पर “करियर” या “रिक्रूटमेंट” सेक्शन खोलें.
- “बैंक ऑफ बड़ौदा चपरासी एडमिट कार्ड 2026” लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड डालें.
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा. सभी डिटेल्स ध्यान से चेक करें और डाउनलोड करें.
- एक प्रिंटआउट लेकर एग्जाम के लिए संभाल कर रखें.
BOB चपरासी एडमिट कार्ड 2026 लिंक अब ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर उपलब्ध है. जिन कैंडिडेट्स ने ऑफिस असिस्टेंट (चपरासी) पद के लिए अप्लाई किया था, वे अपनी लॉगिन डिटेल्स का इस्तेमाल करके अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते है. कैंडिडेट्स की आसानी के लिए नीचे एक डायरेक्ट डाउनलोड लिंक भी दिया गया है, जिस पर क्लिक करके आप अपना कॉल लेटर देख सकते है.