Home > वीडियो > HDFC बैंक विवाद: पूर्व कर्मचारी रितु त्रिपाठी का छलका दर्द, कहा- बैंक में मुझे और मेरे परिवार को किया गया जलील!

HDFC बैंक विवाद: पूर्व कर्मचारी रितु त्रिपाठी का छलका दर्द, कहा- बैंक में मुझे और मेरे परिवार को किया गया जलील!

Viral Video: हाल ही में हुए कानपुर स्थित HDFC बैंक के विवाद में एक और नया मोड़ सामने आ रहा है. आपको बता दें कि इस वायरल वीडियो में बैंक की पूर्व कर्मचारी रितु त्रिपाठी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बैंक और वहां की मौजूदा कर्मचारी आस्था भदौरिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं, रितु त्रिपाठी का कहना है कि वे इस पूरे मामले में पीड़िता हैं और बैंक परिसर के भीतर उनको और उनके पूरे परिवार के साथ बहुत बुरा किया है, जिससे उनकी काफी बेइज्जती हुई...

By: Sumaira Khan | Published: February 12, 2026 1:41:32 PM IST

Viral Video: हाल ही में हुए कानपुर स्थित HDFC बैंक के विवाद में एक और नया मोड़ सामने आ रहा है. आपको बता दें कि इस वायरल वीडियो में बैंक की पूर्व कर्मचारी रितु त्रिपाठी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बैंक और वहां की मौजूदा कर्मचारी आस्था भदौरिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं, रितु त्रिपाठी का कहना है कि वे इस पूरे मामले में पीड़िता हैं और बैंक परिसर के भीतर उनको और उनके पूरे परिवार के साथ बहुत बुरा किया है, जिससे उनकी काफी बेइज्जती हुई.

रितु त्रिपाठी ने इसके अलावा यह भी बताया कि उन्होंने अपने वीडियो के जरिए केवल न्याय की गुहार लगाई थी और लोगों से समर्थन मांगा था, उन्होंने आरोप लगाया कि आस्था भदौरिया ने बैंक के अंदर कैमरा होने के बावजूद उनके साथ गाली-गलौज की, जबकि उनके पति ने किसी के साथ भी बदतमीजी नहीं की थी, साथ ही उन्होंने इस बात को भी कहा की जब ऐसे लोग बैंक का माहौल और वह गाली-गलौज करते हैं तो अभी तक इन लोगों को हटाया क्यों नहीं गया?

संबंधित खबरें

Advertisement