Shivam Mishra Arrested: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बेहद ही खतरनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार लैंबॉर्गिनी (Lamborghini) कार ने सड़क पर भारी तबाही मचा दी, अब इस हाई-प्रोफाइल एक्सीडेंट के बाद पुलिस ने सारी कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवम मिश्रा को अपनी हिरासत में ले लिया है.
आपको बता दें कि यह घटना कानपुर के पॉश इलाके की बताई जा रही है, जहां लग्जरी कार की तेज स्पीड की वजह से यह हादसा हुआ, वहां मौजूद लोगों का कहना है कि कार की गति इतनी तेज थी कि ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया, जिससे बड़ा नुकसान हुआ, अब जबसे इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है तबसे ही लोगों के बीच रईसजादे शिवम पर गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है, फिलहाल कानपुर पुलिस ने आरोपी को पकड़कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.