Sanya Malhotra WPL Dance: हाल ही में बॉलीवुड में तेजी से फेमस हो रही एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा का फिर से एक डांस वीडियो आग की तरह वायरल होता दिख रहा है, दरअसल सान्या ने विमेंस प्रीमियर लीग (Womens Premier League) के उद्घाटन समारोह में अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया, वीडियो में उन्होंने बेहद ही हॉट रेड कलर की ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वो कमाल की लग रही हैं. बॉलीवुड अभिनेत्री ने अपने हिट गानों पर इतनी अच्छी और एनर्जी भरी डांस परफॉर्मेंस दी कि पूरा स्टेडियम खुशी से झूमने लगा, उनके डांस और स्टेज पर मौजूदगी ने लोगों का दिल जीत लिया और सोशल मीडिया पर उनकी परफॉर्मेंस के वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहे हैं.
सान्या के इस ‘इलेक्ट्रिफाइंग’ अवतार ने न केवल क्रिकेट प्रेमियों का मनोरंजन किया, बल्कि खेल के इस बड़े मंच पर ग्लैमर का तड़का भी लगा दिया, अपनी फिटनेस और बेहतरीन डांसिंग स्किल्स के लिए जानी जाने वाली सान्या ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह स्टेज पर आग लगाना जानती हैं, देखें उनका यह जबरदस्त डांस वीडियो