Categories: विदेश

बांग्लादेश में नहीं थम रही हिंसा! भीड़ ने एक और हिंदू युवक को सरेआम मार डाला

Bangladesh Hindu Man Samrat Lynching: बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा बढ़ती जा रही है. राजबाड़ी जिले में अमृत मंडल नाम के शख्स को भीड़ ने पीट-पीटकर डाला. हत्या और हिंदू घरों की आगजनी के बाद दहशत का माहौल है. इससे पहले दीपू चंद्र दास की हत्या हुई थी. 2025 में अब तक हिंसा में 184 लोगों की जान जा चुकी है.

Published by Mohammad Nematullah

Bangladesh Hindu Man Samrat Lynching: बाग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा का एक और मामला सामने आया है. दीपू चंद्र दास की मौत के बाद अमृत मंडल जिसे सम्राट के नाम से भी जाना जाता था. उसे भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला है. अमृत 29 साल का था. यह घटना राजबाड़ी जिले में हुई है. पांग्शा मॉडल पुलिस स्टेशन ने घटना की पुष्टि की है. पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने अमृत मंडल पर जबरन वसूली का आरोप लगाया, जिसके बाद मामला भीड़ की हिंसा में बदल गया है.

अमृत मंडल पुलिस रिकॉर्ड में ‘सम्राट वाहिनी’ नाम के एक स्थानीय गैंग के लीडर के तौर पर दर्ज है. चटगांव के पास राउजान इलाके में मंगलवार को एक हिंदू परिवार के घर में आग लगा दी गई. पिछले पांच दिनों में राउजान इलाके में सात हिंदू परिवारों के घर जला दिए गए है. पुलिस ने अब तक पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है.

पिछले हफ्ते एक और हत्या

पिछले हफ्ते मैमनसिंह शहर में एक भीड़ ने 28 साल के हिंदू फैक्ट्री मजदूर दीपू चंद्र दास को पीट-पीटकर मार डाला है. उस पर ईशनिंदा का आरोप था. इस घटना के बाद पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हुए है. अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस ने कहा कि सरकार मृतक की पत्नी छोटे बच्चे और माता-पिता की जिम्मेदारी लेगी. पुलिस ने अब तक इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है.

Related Post

इस साल हिंसा में 184 मौतें

हिंसा और आगजनी की इन घटनाओं ने बांग्लादेश में डर का माहौल बना दिया है. 12 दिसंबर को ढाका में इंकलाब मंच के नेता शरीफ उस्मान हादी को गोली मार दी गई. सिंगापुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है. उसी शाम, एक भीड़ ने डेली स्टार और प्रोथोम आलो अखबारों के दफ्तरों में आग लगा दी है. पुराने सांस्कृतिक संगठनों छायानाट और उदिची शिल्पी गोष्ठी के दफ्तरों को भी जला दिया गया है.

यूनुस के दफ्तर ने एक बयान जारी कर कहा कि आरोपों या अफवाहों की आड़ में हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. इस बीच मानवाधिकार संगठन ऐन ओ सालिश केंद्र ने बताया कि 2025 में अब तक बांग्लादेश में हिंसा में 184 लोगों की मौत हो चुकी है.

Mohammad Nematullah

Recent Posts

PAN Card Correction:  क्या आपका पेन कार्ड भी खतरे में है? 1 अप्रैल से बदलने वाला है नियम, जान लें नया अपडेट

PAN Card Correction : एक अप्रैल से पेन कार्ड और आधार में नाम का एक जैसा…

March 26, 2026

Andhra Pradesh Bus Accident: आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा, बस-ट्रक टक्कर के बाद आग का तांडव; 14 लोगों की दर्दनाक मौत

Andhra Pradesh Bus Accident: आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में गुरुवार को बस में आग…

March 26, 2026

Bhainswa Mata Temple: भारत का अनोखा मंदिर, जहां उल्टा स्वस्तिक बनाना माना जाता है शुभ, संतान प्राप्ति के लिए है प्रसिद्ध

Bhainswa Mata Temple : राजगढ़ के भेसवा गांव में स्थित भैंसवा माता का शक्तिपीठ चमत्कारों…

March 26, 2026

15 लाख किलो का शहद! धर्मगुरु का बड़ा खेल, तुर्की शहद के नाम पर लाखों की वसूली

Magic Turkish Honey: तुर्की की गहरी गुफा से लाया गया शहद 15 लाख रुपये प्रति…

March 26, 2026