Categories: विदेश

एलन मस्क ने खोल दी ट्रंप की सबसे बड़ी पोल! भारत पर आरोप लगाने वाले व्हाइट हाउस के सलाहकार का हुआ पर्दाफाश

Peter Navarro: ट्रंप के सलाहकार पीटर नवारो के पोस्ट की फैक्ट चेक एक्स यूजर्स के एक समुदाय द्वारा की गई, जिन्होंने बताया कि रूस के साथ भारत का तेल व्यापार केवल लाभ के लिए नहीं बल्कि ऊर्जा सुरक्षा के लिए था।

Published by Divyanshi Singh

India Russian oil trade: हाल ही में ट्रंप के सलाहकार पीटर नवारो (Peter Navarro) ने  रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत को निशाना बनाया था। नवारो ने सोशल मीडिया पर एक्स (X) पर इसको लेकर एक पोस्ट किया था। अब X यूजर्स के एक समुदाय ने पीटर नवारो के झूठ का बड़ा खुलासा किया है। X यूजर्स के समुदाय ने उनके पोस्ट का फैक्ट चेक किया है। अब नवारो के पोस्ट के साथ एक कम्युनिटी नोट भी दिखाई दे रहा है। इस नोट में नवारो द्वारा भारत पर लगाए गए आरोप को झूठा बताया गया। अपने पोस्ट पर इस नोट को देखने के बाद ने नवारो ने X के मालिक एलन मस्क (elon musk) की भी आलोचना की।

नवारो के पोस्ट की आलोचना 

बता दें कि अपने  एक एक्स पोस्ट में ट्रंप के सलाहकार नवारो ने भारत पर रूस से तेल खरीदकर सिर्फ़ मुनाफ़ा कमाने का आरोप लगाया था और कहा था कि रूस की युद्ध मशीनरी को इससे धन मिल रहा है। लेकिन इस बार एक्स यूज़र्स ने उनके बयान पर सवाल उठाए। एक कम्युनिटी नोट में, उन्होंने कहा कि भारत का तेल व्यापार सिर्फ़ मुनाफ़े के लिए नहीं है, बल्कि उसकी ऊर्जा सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है। एक्स यूज़र्स ने यह भी कहा कि भारत रूस से तेल खरीदकर किसी भी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध का उल्लंघन नहीं कर रहा है। नोट में यह भी कहा गया था कि अमेरिका खुद रूस से कुछ चीज़ें खरीद रहा है, इसलिए भारत की आलोचना करना दोहरे मापदंड जैसा है।

मस्क पर लगाया ये आरोप

X यूजर्स के समुदाय का फैक्ट चेक सामने आने के बाद ट्रंप के सलाहकार पीटर नवारो भड़क गए। उन्होने कम्युनिटी नोट को बकवास बताया। वहीं उन्होने एक्स के मालिक और ट्रंप के पूर्व सहयोगी एलन मस्क पर गलत सूचना वाले पोस्ट को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

Related Post

Russia Ukraine War: खत्म हो जाती जंग, अगर Zelensky मान लेते Putin की ये बात! लेकिन यूक्रेनी राष्ट्रपति ने ठुकरा दिया ऑफर

नवारो ने अपने पोस्ट में क्या लिखा

बता दें कि पीटर नवारो का हालिया पोस्ट रूसी तेल खरीदने के बारे में था। उन्होंने लिखा, ‘भारत द्वारा लगाए गए उच्च टैरिफ के कारण अमेरिकी नौकरियां खत्म हो रही हैं। भारत केवल लाभ के लिए रूसी तेल खरीदता है। रूस की युद्ध मशीन को फंड करता है। यूक्रेनी और रूसी नागरिक मर रहे हैं। अमेरिकी करदाताओं को और पैसा देना पड़ रहा है। भारत सच्चाई बर्दाश्त नहीं कर सकता। वामपंथी वाशिंगटन पोस्ट अमेरिका के बारे में फर्जी खबरें फैला रहा है।

दरअसल, नवारो द वाशिंगटन पोस्ट की एक खबर का जिक्र कर रहे थे, जिसमें कहा गया था कि अमेरिका भारत के लिए जिस भाषा का इस्तेमाल कर रहा है, वह राजनयिक संबंधों को खराब कर रही है। नवारो पहले भी कई बार भारत पर निशाना साध चुके हैं। उन्होंने ‘टैरिफ के महाराजा’, ‘रूस की मनी लॉन्ड्रिंग मशीन’, भारत के लिए यूक्रेन में मोदी का युद्ध जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है।

Asia Cup से ठीक पहले पाकिस्तान के क्रिकेट स्टेडियम में विस्फोट,जान बचाकर भागे खिलाड़ी, इतने लोगों की मौत

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

व्हीलचेयर पर नजर आए तेजस्वी यादव; बिहार की राजनीति में हड़कंप, सोशल मीडिया पर लोगों ने पूछे सवाल

Tejashwi Yadav on Wheelchair: बिहार बजट सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव व्हीलचेयर…

February 2, 2026

India Post GDS Recruitment 2026: 10वीं पास लोगों की मौज, ग्रामीण डाक सेवक ने निकाली भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी

India Post GDS Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों के लिए एक खुशखबरी…

February 2, 2026