Categories: विदेश

US-PAK News: अमेरिका का नहीं खत्म हो रहा PAK प्रेम, मार्को रुबियो ने की इशाक डार से मुलाकात…जाने क्यों अमेरिकी विदेश मंत्री ने बोला उन्हें थैंक्यू?

Marco Rubio Ishaq Dar Meeting: इशाक डार और मार्को रुबियो के बीच यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में अमेरिका ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (टीआरएफ) को विदेशी आतंकवादी संगठन (एफटीओ) और वैश्विक आतंकवादी संगठन (एसडीजीटी) घोषित करने का फैसला किया है।

Published by Shubahm Srivastava

Marco Rubio Ishaq Dar Meeting: इस शुक्रवार (25 जुलाई, 2025) अमेरिका में पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की। वाशिंगटन में हुई इस बैठक का मकसद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने बैठक के बाद जारी बयान में कहा कि, उन्होंने इशाक डार का आतंकवाद के खिलाफ साझेदारी और क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इसके अलावा दोनों नेताओं ने आपसी व्यापार को बढ़ाने और खनिज क्षेत्र में सहयोग को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा की।

आतंकवादी संगठन TRF पर अमेरिका का एक्शन

इशाक डार और मार्को रुबियो के बीच यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में अमेरिका ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) को विदेशी आतंकवादी संगठन (एफटीओ) और वैश्विक आतंकवादी संगठन (एसडीजीटी) घोषित करने का फैसला किया है। गौरतलब है कि टीआरएफ ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई थी।

भारत-पाक रिश्तों पर भी हुई चर्चा

इस बैठक में भारत-पाकिस्तान संबंधों पर भी चर्चा हुई। पाकिस्तान ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि अमेरिकी यात्रा के दौरान भारत-पाकिस्तान संबंधों पर भी चर्चा होगी। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता शफ़क़त अली ख़ान ने गुरुवार (24 जुलाई, 2025) को कहा, “भारत-पाकिस्तान मुद्दे पर भी विचारों का आदान-प्रदान होगा।”

Related Post

गौरतलब है कि ट्रंप के आने के बाद से ही अमेरिका भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम की मध्यस्थता का श्रेय लेता रहा है। ऑपरेशन सिंदूर में भी यह देखने को मिला था। ट्रंप ने दुनिया को बताया था कि उनकी वजह से युद्ध रुका, जिसे भारत कई बार खारिज कर चुका है।

पीएम मोदी का पाक को जवाब

आपको बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “भारत पर्यटन में विश्वास करता है, जबकि पाकिस्तान आतंकवाद को ही पर्यटन मानता है, जो दुनिया के लिए बेहद खतरनाक है।”

उन्होंने यह भी कहा कि आतंकवाद पाकिस्तानी सरकार और सेना के लिए पैसा कमाने का ज़रिया बन गया है और उन्होंने पाकिस्तानी जनता से आतंकवाद के खिलाफ आवाज़ उठाने की अपील की।

PAK News: पुलिस गिरफ्तार करती है, ISI रिहा करवा देती है…PAK के CM ने ही खोल दी अपने देश की पोल, जाने आखिर क्या है…

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

IPL से पहले बड़ा बवाल! अक्षर पटेल को नहीं पसंद आया BCCI का ये नियम, रोहित शर्मा भी थे नाराज!

IPL Impact Player Role: IPL 2026 से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल…

March 23, 2026

पिछली बार ममता को हराने वाले सुवेंदु अधिकारी के लिए TMC ने रचा चक्रव्यूह, आखिर क्या है भाजपा कैंडिडेट की मुश्किल

Nandigram Election Battle: नंदीग्राम सीट का राजनीतिक महत्व काफी बड़ा है. 2021 में इस सीट…

March 23, 2026

Prayagraj cold storage collapse: अबतक 4 की मौत, समझें क्या है अमोनिया गैस; क्यों है इतनी खतरनाक?

Phaphamau incident: अधिकारियों ने बताया कि घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया…

March 23, 2026

अमेरिका-ईरान के बीच थमेगी जंग! ट्रंप के एक बयान से मिडिल ईस्ट में नई हलचल; होर्मुज़ स्ट्रेट पर सभी की नजरें

Middle East Tension: ट्रंप ने यह भी घोषणा की कि उन्होंने अमेरिकी वॉर डिपार्टमेंट को…

March 23, 2026

बेटी की गुमशुदगी से बदले तक, OTT पर आ रही जीतु जोसेफ की नई फिल्म, जानें कब देखें?

Valathu Vashathe Kallan OTT Release: फिल्म ‘वलाथु वशाथे कल्लन’ 27 मार्च 2026 को डिजिटल रिलीज…

March 23, 2026