Nepal Election 2026 Results Live Updates: बांग्लादेश के बाद अब नेपाल में आम चुनाव 2026 के लिए मतगणना जारी है. 165 सीटों पर मतगणना के बाद नतीजे जल्द से जल्द घोषित करने की तैयारी चल रही है हालांकि, सभी सीटों के नतीजे आने में 2-3 दिन का समय लग सकता है. मतगणना के साथ ही नतीजे भी आने शुरू हो गए हैं. नए राजनीतिक दल राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने एक सीट जीती है, जबकि 36 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि नेपाली कांग्रेस पांच, CPN (UML) तीन और नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है. शुरुआती नतीजों के मुताबिक, 46 सीटों पर मतगणना चल रही है. कहा जा रहा है कि ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में मतपेटियों को इकट्ठा करके मतगणना केंद्रों तक लाने में कम से कम एक दिन लग जाता है. ऐसे में बाकी के चुनाव नतीजे बाद में घोषित किए जाएंगे.
Nepal Election 2026 Results Updates:
- काठमांडू पोस्ट के अनुसार, CPN-UML अभी पांच सीटों पर आगे है, जबकि नेपाली कांग्रेस चार सीटों पर आगे है.
- नेपाल में जारी मतगणना के बीच अब तक के रुझानों/नतीजों में कम्युनिस्ट पार्टियों को झटका लगा है. वहीं, युवाओं के भारी समर्थन से आगे बढ़ रही राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) एक मजबूत लहर बनकर उभरी है. हाई-प्रोफाइल मुकाबला झापा-5 सीट पर है. यहां पर काठमांडू के पूर्व मेयर, रैपर और RSP के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेन शाह ने चार बार के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को मतों की गिनती में काफी पीछे छोड़ दिया है.
- काठमांडू के पूर्व मेयर बालेंद्र शाह, जिन्हें बालेन के नाम से जाना जाता है, झापा 5 चुनाव क्षेत्र में हटाए गए प्रधानमंत्री और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ नेपाल (यूनिफाइड मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट) के अध्यक्ष ओली से आगे चल रहे हैं.
- RSP सेंट्रल कमेटी के सदस्य आरके धुंगाना के मुताबिक, RSP ने काठमांडू 1 सीट जीती है. उम्मीदवार रंजू दर्शना ने बड़े अंतर से चुनाव जीता है.
- नेपाल के धनुसा (जनकपुर) के एक पोलिंग सेंटर पर भी वोटिंग जारी है. बताया जा रहा है कि नतीजों में समय लगगा. बताया जा रहा है कि फिलहाल देश के आम चुनावों के लिए वोटों की गिनती चल रही है.
यहां पर बता दें कि गुरुवार (05 मार्च, 2026) को नेपाल में हुए चुनाव में योग्य मतदाताओं में से लगभग 60 प्रतिशत ने अपने वोट डाले थे. इस चुनाव में 65 पार्टियों के 3,400 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं. नेपाल चुनाव में किस सीट पर कौन आगे चल रहा है और किसकी पार्टी सरकार बनाने की ओर अग्रसर है. हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60 प्रतिशत मतदान हुआ है. यह देश में पिछले साल केपी शर्मा ओली की गठबंधन सरकार को गिराने वाले हिंसक Gen Z विरोध प्रदर्शनों के बाद पहला चुनाव है.

