Categories: विदेश

India Pakistan Ceasefire: 350 प्रतिशत टैरिफ की धमकी पर आया पीएम मोदी का फोन, Trump का एक और चौंकाने वाला दावा; देखें Video

Donald Trump: पहलगाम आतंकी हमले के बाद 7 मई से भारत और पाकिस्तान के बीच शुरू हुआ संघर्ष 3 दिनों तक चला था. जिसको लेकर ट्रंप 60 से अधिक बार दावा कर चुके हैं कि मैंने जंग रुकवाया.

Published by Sohail Rahman

Donald Trump on India Pakistan Ceasefire: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच करीब 3 दिनों तक तनाव चला था. दोनों देशों में जंग की स्थिति उत्पन्न हो गई थी. जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 60 से ज्यादा बार जंग रुकवाने की बात कह चुके हैं. हालांकि इस मुद्दे पर भारत का कहना है कि पाकिस्तान के अनुरोध पर भारत ने जंग रोकी थी. अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने 350% टैरिफ लगाने की धमकी देकर भारत और पाकिस्तान के बीच जंग रुकवाई थी.

ट्रंप ने अब क्या कहा? (What did Trump say now?)

ट्रंप ने बुधवार को US-सऊदी इन्वेस्टमेंट फोरम में कहा कि मुझे सबसे पहला कॉल पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का आया था. जिसमें उन्होंने मुझे थैंक यू कहा और कहा कि मैंने लाखों जानें बचाई हैं.इसके बाद ट्रंप यही नहीं रूके. ट्रंप ने इससे भी आगे बढ़कर दावा किया कि उन्हें भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कॉल आया था. जिसमें मोदी ने कहा था कि हम खत्म कर चुके हैं. जिसके बाद ट्रंप ने पूछा क्या ख़त्म कर चुके हैं? जिसके जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि हम जंग नहीं करने जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें :- 

Related Post

पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध कब तक के लिए बढ़ाया? यहां जानें- कितना हो रहा नुकसान?

ट्रंप ने 60 से ज्यादा बार किया दावा (Trump made the claim more than 60 times)

पहलगाम हमले के बाद भारत ने 7 मई को पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया. इस ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को टारगेट किया गया. 10 मई को दोनों देशों के बीच सीजफायर साइन हुआ. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर सबसे पहले सीजफायर का अनाउंसमेंट किया था और दावा किया था कि उनकी वजह से हीं संघर्ष विराम हुआ था. तब से लेकर अब तक उन्होंने 60 से ज्यादा बार दावा किया है कि मई में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम होना उनके दखल की वजह से हुआ था.

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दावे को नकारते हुए भारत लगातार कहता रहा है कि सीजफायर में कोई तीसरा देश शामिल नहीं था और सीजफायर भारत और पाकिस्तान के बीच सीधी बातचीत के बाद हुआ था.

ट्रंप ने पहले किया था ये दावा (Trump had previously made this claim)

इससे पहले ट्रंप ने 29 अक्टूबर को साउथ कोरिया में APEC CEO समिट में भी भारत-पाकिस्तान तनाव का जिक्र किया था. जिसको लेकर ट्रंप ने कहा था कि जब दोनों देश लड़ रहे थे तो मैंने दोनों से लड़ाई रोकने को कहा था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने दोनों देशों पर 250% टैरिफ लगाने की धमकी दी थी. दो दिन बाद दोनों (भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री) ने फोन किया और सीजफायर को लेकर राजी हुए.

यह भी पढ़ें :-

Gen Z Protest: नेपाल में फिर भड़का Gen Z प्रदर्शन, हालात हुए बेकाबू! लगाया गया कर्फ्यू

Sohail Rahman

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026