Categories: विदेश

अफ्रीका के इस देश में सिर चढ़ कर बोल रहा आतंकियों का खौफ, 5 भारतीयों के साथ हुआ ये हश्र; सुन कांप उठेंगी रूहें

Terrorists in Mali: पश्चिमी देश माली में अल कायदा और ISIS के आतंकियों की वजह से विदेशी कंपनियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

Published by Sohail Rahman

World News: पश्चिम अफ्रीकी देश माली में आतंकियों का खौफ अपने चरम पर है. दरअसल, जानकारी सामने आ रही है कि अल-कायदा और आईएसआईएस जैसे आतंकवादी संगठनों ने गुरुवार को 5 भारतीय नागरिकों का अपहरण कर लिया है, जिसको लेकर वहां रह रहे भारतीयों में डर पैदा हो गया है. माली के सुरक्षा बलों के अनुसार, हथियारबंद आतंकवादियों ने कौबी के पास कम से कम 5 भारतीयों का अपहरण कर लिया. जानकारी सामने आ रही है कि ये भी भारतीय इलेक्ट्रिफिकेशन करने वाली एक कंपनी में काम करते थे.

भारतीय कर्मचारियों को दूसरी जगह किया गया शिफ्ट (Indian employees were shifted to another place)

आतंकवादियों के डर से बचे हुए भारतीय कर्मचारियों को माली की राजधानी बमाको में स्थानांतरित करने की जानकारी सामने आ रही है. हालांकि, अभी तक किसी भी संगठन ने अपहरण की ज़िम्मेदारी नहीं ली है. गौरतलब है कि माली वर्तमान में सैन्य शासन के अधीन है. अक्सर ऐसा देखा जाता है कि अल-कायदा और आईएसआईएस (ISIS) द्वारा कई आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. माली वर्तमान में आर्थिक संकट से जूझ रहा है. कट्टरपंथी इस्लामी संगठनों और आतंकवादियों ने ईंधन नाकाबंदी लगा दी है.

यह भी पढ़ें :- 

आकाशगंगा में तूफानी रफ्तार से आ रही एलियन शिप? चीन ने जारी की ऐसी तस्वीर; NASA भी रह गया हैरान!

विदेशियों को बनाया जा रहा निशाना (Foreigners are being targeted)

माली में विदेशियों को निशाना बनाना आम बात है. कट्टरपंथी संगठन अक्सर विदेशियों की हत्या या अपहरण करते हैं. 2012 में तख्तापलट हुआ था और तब से कोई शांति नहीं है. पिछले महीने ही आतंकवादियों ने दो अमीराती और एक ईरानी नागरिक का अपहरण कर लिया था. 5 करोड़ डॉलर की फिरौती देने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया.

Related Post

आतंकवादियों की वजह से विदेशी कंपनियों को हो रही परेशानी (Foreign companies are facing problems due to terrorists)

माली में आतंकवादी और जिहादी समूह अक्सर फिरौती के लिए लोगों का अपहरण करते हैं. वे विदेशी इंजीनियरों और कर्मचारियों को निशाना बनाते हैं और फिर कंपनी से बड़ी रकम की मांग करते हैं. जेएनआईएम (JNIM) का काम सिर्फ लोगों का अपहरण करना और फिर उसकी फिरौती हासिल कर उसे रिहा कर देते हैं. माली में इन आतंकवादी गतिविधियों की वजह से विदेशी कंपनियों को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें :- 

अप्सराएं देख इस मुस्लिम देश ने कुर्बान की अपनी इज्जत! हूरों ने उगलवाया सच और इनकी ही जमीन को बना दिया नर्क

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026