Categories: वायरल

Kanwar Yatra 2025: एक बहू ऐसी भी… कांवड़ यात्रा में उठाया सास का बोझ, तस्वीर देख देश के सभी मां-बाप देने लगेंगे दुआएं

Kanwar Yatra 2025: 'श्रवण कुमार' ये वो नाम है जिनकी चर्चा आज हर कोई करता है। दरअसल, इन्होने  अपने माता-पिता को कंधों पर बिठाकर तीर्थ यात्रा करवाई थी। कलियुग में भी कई बेटे ऐसे हैं जो अपने माता-पिता को इसी तरह तीर्थ यात्रा पर ले जाते हैं।

Published by Heena Khan

Kanwar Yatra 2025: ‘श्रवण कुमार’ ये वो नाम है जिनकी चर्चा आज हर कोई करता है। दरअसल, इन्होने  अपने माता-पिता को कंधों पर बिठाकर तीर्थ यात्रा करवाई थी। कलियुग में भी कई बेटे ऐसे हैं जो अपने माता-पिता को इसी तरह तीर्थ यात्रा पर ले जाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी बहू के बारे में सुनाने जा रहे हैं, जो अपनी सास के लिए ‘श्रवण कुमार’ बन गई। जी हाँ, इस बार कांवड़ यात्रा में एक ऐसी ही बहू अपनी सास को तीर्थ यात्रा पर ले गई है। आपको बता दें, इस बहू को देखकर हर कोई बस यही कह रहा है- बहू तो ऐसी ही होनी चाहिए। इस यात्रा में पोती भी माँ के साथ है।

वायरल हुई तस्वीर

आपकी जानकारी के लिए बता दें, इस बहू का नाम आरती है, जो यूपी के हापुड़ की रहने वाली हैं। इस दौरान सास-बहू के रिश्ते की एक नई मिसाल कायम की है। आरती ने अपनी बूढ़ी सास को कांवड़ में बिठाकर यह यात्रा शुरू की, जबकि आमतौर पर लोग इस यात्रा के लिए गंगाजल लेकर आते हैं। वहीँ आरती की सेवा भावना की हर जगह तारीफ हो रही है और सोशल मीडिया पर भी यह चर्चा का विषय बन चुका है। हर कोई बहू की खूब तारीफ कर रहा है। इसका वीडियो भी वायरल हो गया है।

Related Post

बहू ने निभाया बेटे का फर्ज

इस दौरान आरती ने पहले अपनी सास को गंगा स्नान कराया इसके बाद अब उनके साथ हापुड़ लौट रही हैं। उनके इस अनोखे काम की वजह से लोग उन्हें श्रवण कुमार कहकर सम्मान दे रहे हैं। आरती कहती हैं कि भगवान शिव की कृपा से उन्हें यह विचार आया। उन्हें लगा कि जैसे वह खुद गंगा स्नान करना चाहती हैं, वैसे ही उनकी सास को भी यह पुण्य मिलना चाहिए। उनकी सास को शुरुआत में आरती की शक्ति पर शक था, लेकिन अब उन्हें अपनी बहू पर गर्व हो रहा है।

Donald Trump ने कनाडा पर फोड़ा टैरिफ का एटम बम, लगाया 35 % आयात शुल्क, मचा हंगामा

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026

Dhurandhar 2: मेकअप का कमाल या दिमाग का खेल? ‘धुरंधर 2’ में रणवीर का खौफनाक लुक का मेकिंग वीडियो वायरल

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के डरावने ‘घोस्ट लुक’ का मेकिंग वीडियो सामने…

March 22, 2026