Categories: वायरल

इतना आलिशान है राजा रघुवंशी का घर, कभी खुशियों का था यहां बसेरा, आज निकलती हैं सिर्फ चीखें

Raja Raghuvanshi Home Video: मध्य प्रदेश के राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई 2025 को पूरे रीति-रिवाज से हुई थी। दोनों परिवारों में खुशी का माहौल था।

Published by

Raja Raghuvanshi Home Video: मध्य प्रदेश के राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई 2025 को पूरे रीति-रिवाज से हुई थी। दोनों परिवारों में खुशी का माहौल था। शादी के बाद दोनों हनीमून पर निकल पड़े। पहले उन्होंने असम के प्रसिद्ध कामाख्या देवी मंदिर जाने की योजना बनाई, जिसके बाद कश्मीर जाने का प्लान था। लेकिन मंदिर दर्शन के बाद अचानक उन्होंने कश्मीर की जगह मेघालय जाने का फैसला किया। ऐसी खबर आई कि दोनों पत्नी पत्नी लापता हो गए हैं। फिर जांच में सामने आया कि, सोनम ने ही अपने पति की हत्या की थी। अब इसके बाद दोनों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें से एक राजा के घर का वीडियो हाल ही में वायरल हुआ है। राजा का घर बहुत ही खूबसूरत दिखाई दे रहा है। हम इसका वीडियो आपको दिखा रहे हैं। घर को देखकर आप भी ये सोचेंगे कि, क्या कमी थी राजा में जो सोनम ने उसके साथ ऐसा कर दिया। वीडियो में दिखाई दे रहा ये कई मंजिला घर राजा रघुवंशी का है। 

वायरल हुआ राजा रघुवंशी का घर

वीडियो में दिखाई दे रहा ये कई मंजिला घर राजा रघुवंशी का है। 20 मई को कपल राजा-सोनम मेघालय पहुचें। दो दिन बाद, 22 मई को दोनों मावलखियात गांव से किराए के स्कूटर पर नोंग्रियाट गांव पहुंचे। यहां स्थित ‘लिविंग रूट ब्रिज’ देखने के लिए उन्होंने करीब 3,000 सीढ़ियां उतरकर सफर किया और रात एक होमस्टे में बिताई। अगले दिन सुबह यानी 23 मई को दोनों वहां से निकले लेकिन इसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिला। पूरे देश में सनसनी तब फैली जब 2 जून को राजा रघुवंशी का सड़ा-गला शव वेईसावडॉन्ग झरने के पास एक गहरी खाई में मिला। शव की पहचान राजा के भाई विपिन ने उनके हाथ पर बने ‘राजा’ टैटू से की। शुरुआत में दुर्घटना की आशंका जताई गई, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हत्या की पुष्टि कर दी। राजा की मौत धारदार हथियार से हमला कर की गई थी।

Related Post

A post shared by Official Kisan Yoddha (@kisan_yoddha_ki_videos)

कैसे मिली पुलिस को सोनम? 

इसी बीच सोनम भी गायब थी। पुलिस ने कई राज्यों में तलाश की और 9 जून को यूपी के गाजीपुर जिले से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गाजीपुर के एक ढाबे पर वह बदहवास हालत में मिली। पुलिस के अनुसार, सोनम ने परिवार से संपर्क के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया था, जिससे उसकी लोकेशन ट्रैक हुई। जांच में बड़ा खुलासा हुआ कि सोनम ने ही राजा की हत्या की साजिश रची थी। उसने मध्य प्रदेश के तीन शूटरों को सुपारी दी थी, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मेघालय के डीजीपी ने पुष्टि की कि सोनम ने ही राजा को मरवाने के लिए किलर्स बुलवाए थे। इसके बाद से ही हड़कंप मचा हुआ है। 

Published by

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026