सुदर्शन पटनायक ने समुद्र तट पर बनाया विशालकाय सांता क्लॉस, बना विश्व रिकॉर्ड

ओडिशा के पुरी (Puri) में रेत कलाकार (Sand Artist) सुदर्शन पटनायक (Sudarshan Patnayak) ने वो कर दिखाया है, जिसकी कभी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी.

Published by DARSHNA DEEP

Sudarshan Patnaik breaks world record: ओडिशा के पुरी में रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने वो कर दिखाया है, जिसके बारे में कभी किसी ने सोचा नहीं था,उन्होंने क्रिसमस के खास मौके पर 1.5 टन सेबों का इस्तेमाल करके 20 फीट ऊंचा सांता क्लॉस बनाकर विश्व रिकॉर्ड को पूरी तरह से तोड़ने में कामयाब रहे हैं. उन्होंने भारतीय संस्कृति को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने की क्षमता को दर्शाता है. 

समुद्री तट पर बनाया विशाल सांता क्लॉस

क्रिसमस के खास अवसर पर, अंतरराष्ट्रीय स्तर परसैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर एक अनोखा और विशालकाय सांता क्लॉस बनाकर एक बार पिर से पूरी दुनिया को हैरान करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है. दरअसल, उन्होंने न सिर्फ रेत का इस्तेमाल किया बल्कि 1.5 टन सेबों के जरिए एक बड़ा सांता क्लॉस बनाकर सभी को चौंका दिया. फिलहाल, उनकी इस अनोखी कलाकृति की विश्वभर में जमकर सरहाना की जा रही है, इसके साथ ही उनके इस कला को अब एक नया विश्व रिकॉर्ड माना जा रहा है.

यहां देखें पूरा वीडियो

Related Post

कला और संदेश का दिखा अनूठा संगम

सुदर्शन पटनायक अपनी कला के माध्यम से हर किसी को हमेशा की तरह हैरान करते हैं. साथ ही उन्होंने इस साल, सेबों से बने इस सांता क्लॉस के जरिए उन्होंने भारत को एक अनोखा संदेश देने की भी कोशिश की है. इतना ही नहीं, उन्होंने इस कला के माध्यम से “स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत” का संदेश देने का काम किया है. इतना नहीं उनकी इस भव्य कलाकृति में उनके साथ-साथ सुदर्शन सैंड आर्ट इंस्टीट्यूट के छात्रों ने भी बड़ी मेहनत की है. ओडिशा के पुरी के नीले समुद्र तट पर लाल सेबों से सांता क्लॉस को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ देखने को मिली. वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस विशालकाय सांता क्लॉस की वीडियो के साछ-साथ तस्वीरें लेकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी. जो अब खूब तेजी से वायरल हो रही है, जिसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. 

कैसे बनाया विश्व रिकॉर्ड और तकनीक

यह सांता क्लॉस लगभग 20 फीट ऊँचा और 40 फीट चौड़ा है. तो वहीं, सेबों को रेत के ढांचे पर इस तरह सजाया गया कि वह सांता के लाल कपड़ों जैसा जीवंत प्रभाव दे रहे थे. रेत कलाकर सुदर्शन पटनायक ने जानकारी देते हुए बताया कि इतनी बड़ी मात्रा में फलों का इस्तेमाल करके सैंड आर्ट बनाना एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन इसका उद्देश्य लोगों को प्रकृति और स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह से जागरूक करना था. फिलहाल, वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बुक के प्रतिनिधियों ने इस कलाकृति का निरीक्षण किया और इसे अपनी तरह का अनूठा रिकॉर्ड माना है. हाँलाकि, इससे पहले भी पटनायक ने लाखों टमाटरों और हजारों प्लास्टिक बोतलों का इस्तेमाल करके पर्यावरण संरक्षण के कई महत्वपूर्ण संदेश भी दिए हैं. 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

Hospital controversy: दुष्कर्म के आरोपों में घिरे डॉक्टर, नर्स ने लगाए यौन शोषण के आरोप, जांच शुरू

Hospital controversy:  संभल में एक निजी अस्पताल की नर्स ने डॉक्टर Dr. Zaid और उनके…

March 28, 2026

PAN card new rules 2026:  1 अप्रैल से कार्ड के नियमों में बड़ा बदलाव, हर लेनदेन पर रहेगी नजर-जानें क्या-क्या होगा

PAN card new rules 2026: पैन कार्ड से जुड़े नियम 1 अप्रैल से बदलने जा रहे हैं,…

March 28, 2026

IPL 2026 में टेक्नोलॉजी का जलवा, Hawk-Eye और UltraEdge से बढ़ेगा रोमांच; यहां समझें

IPL 2026 ball tracking technology: यह एक एडवांस कंप्यूटर सिस्टम है, जिसमें स्टेडियम में लगे…

March 28, 2026

Dipika Kakar health update: दीपिका कक्कड़ की हेल्थ अपडेट, रिपोर्ट देखकर हुई इमोशनल, पति शोएब ने संभाला

Dipika Kakar health update: Dipika Kakar की हेल्थ रिपोर्ट हाल ही में नॉर्मल आई, जिससे…

March 28, 2026

Sankashti Chaturthi : भद्रा के साए में वैशाख संकष्टी चतुर्थी: जानें सही तारीख, मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

Sankashti Chaturthi : वैशाख संकष्टी चतुर्थी 5 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन व्रत रखकर भगवान…

March 28, 2026

खुद को शिव का अवतार बता, किया महिला से रेप! ढोंगी बाबा की हैवानियत ने उड़ाए सभी के होश

Palghar fake baba arrested: पुलिस के अनुसार, आरोपी और पीड़िता की पहली मुलाकात साल 2023…

March 28, 2026