Categories: वायरल

Black Dosa: सांभर-चटनी के साथ परोसा गया ब्लैक डोसा, इंटरनेट पर छिड़ी बहस, लोगों ने जताई नाराजगी

Black Dosa: महाराष्ट्र के नागपुर के एक कैफे में बनाया गया काले रंग का ‘ब्लैक डोसा’ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. इस वीडियो को अब तक करीब 55 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. जहां कुछ लोग इसे क्रिएटिव फूड एक्सपेरिमेंट बता रहे हैं.

Published by Ranjana Sharma

Black Dosa: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा डोसा खूब चर्चा में है. महाराष्ट्र के नागपुर के एक कैफे में बनाया गया काले रंग का डोसा इंटरनेट पर वायरल हो गया है. इस वीडियो को अब तक करीब 55 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. जहां कुछ लोग इसे अलग और क्रिएटिव फूड एक्सपेरिमेंट बता रहे हैं, वहीं पारंपरिक डोसा पसंद करने वाले लोग इसे लेकर नाराजगी भी जता रहे हैं.

वायरल वीडियो में दिखा अनोखा डोसा

वायरल क्लिप में एक कुक तवे पर काले रंग का डोसा बैटर डालते हुए दिखाई देता है. शुरुआत में डोसा बनाने की प्रक्रिया बिल्कुल सामान्य लगती है. बैटर को गोल आकार में फैलाकर कुछ देर पकाया जाता है, ठीक वैसे ही जैसे आम डोसा बनाया जाता है.

अंदर भरा गया आलू मसाला

कुछ ही देर बाद कुक डोसे के बीच में आलू का मसाला डालता है. इसके बाद डोसे को कुरकुरा होने तक पकाया जाता है और फिर उसे फोल्ड करके प्लेट में परोसा जाता है. दिलचस्प बात यह है कि डोसे का रंग भले ही अलग हो, लेकिन इसके साथ परोसे जाने वाले साइड डिश पारंपरिक ही हैं. इसे सांभर और नारियल की चटनी के साथ सर्व किया जाता है.

Related Post

नागपुर के कैफे का बताया जा रहा है वीडियो

सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक यह डोसा नागपुर के एक कैफे में बनाया जा रहा है. पोस्ट में लिखा गया है कि यह “All About Idli” में मिलने वाला ब्लैक डोसा है, जो बेहद क्रिस्पी है और दक्षिण भारतीय स्वाद का अलग अनुभव देता है. कैफे में इसे सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक सर्व किया जाता है.

लोगों ने जताई नाराजगी

हालांकि सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इस एक्सपेरिमेंट से खुश नजर नहीं आए. कुछ लोगों ने लिखा कि इस तरह के प्रयोग से असली दक्षिण भारतीय खाने का स्वाद खराब किया जा रहा है. एक यूजर ने कमेंट किया, “साउथ इंडियन फूड को खराब करने वाले लोग. दूसरे ने लिखा, “कृपया ओरिजिनल फूड को खराब मत कीजिए. कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में “Justice For Dosa” लिखते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की. वहीं एक यूजर ने सवाल किया, “इसमें क्या कोयला मिलाया गया है?” जबकि कुछ लोग यह भी जानना चाहते थे कि आखिर इस डोसे में इस्तेमाल की गई सामग्री क्या है. यह अनोखा ब्लैक डोसा सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गया है. कुछ लोग इसे दिलचस्प फूड एक्सपेरिमेंट मान रहे हैं, तो कुछ इसे पारंपरिक डोसे के साथ छेड़छाड़ बता रहे हैं.

Ranjana Sharma
Published by Ranjana Sharma

Recent Posts

Narmada River: कभी पश्चिम तो कभी उत्तर… ये नदी क्यों बदलती रहती है दिशा, जानिए परिक्रमा की परंपरा और पूजा पद्धति

Narmada River: नर्मदा नदी को विश्व की एकमात्र ऐसी नदी माना जाता है जिसकी परिक्रमा…

March 7, 2026

Bihar politics: नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री, रविवार से जेडीयू में संभालेंगे कामकाज

Bihar politics: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रविवार से औपचारिक रूप…

March 7, 2026