Categories: वायरल

मुगल हरम की औरतें करती थीं शाही स्नान, पानी का नहीं इस चीज का होता था इस्तेमाल

Mughal Harem Women: मुगल हरम की औरतें नहाने के लिए पानी का नहीं बल्कि एक खास चीज का इस्तेमाल करती थीं, जो उन्हें पूरा दिन महकते रहने में मदद करता था.

Published by Prachi Tandon

Mughal Harem Dark Secrets: मुगल काल की शान-ओ-शौकत के साथ-साथ एक और चीज मशहूर थी और वह था हरम. हरम को लेकर आज भी कई ऐसी बातें हैं जो सामने आती हैं तो लोग हैरान रह जाते हैं. इन्हीं बातों में से एक है मुगल हरम की औरतों का शाही स्नान. इतिहास के पन्नों में झांकने पर पता लगता है कि मुगल हरम की औरतें आम लोगों की तरह पानी से नहीं नहाती थीं. बल्कि उनका नहाने का अंदाज शाही और एकदम हटकर होता था. 

इस महंगी चीज से नहाती थीं मुगल हरम की औरतें

कई इतिहासकारों ने अपनी किताबों में मुगल काल की विलासिता और हरम का जिक्र किया है. इन्हीं से पता लगता है कि मुगल हरम में बादशाह की बीवियां, शहजादियां और रखैलें पानी से नहीं नहाती थीं. जी हां, उस समय साबुन या बॉडीवॉश नहीं होता था, जिससे नहाने के बाद शरीर महकने लगे. ऐसे में अपना शरीर पूरे दिन महकाने और बादशाह के करीब जाने पर सुगंधित रहने के लिए मुगल हरम की औरतें कीमती इत्र से नहाती थीं.  

Related Post

पानी में इत्र मिलाकर या फिर नहाने के बाद उससे अपना शरीर महकाने का वह काम करती थीं. इत्र के अलावा वह गुलाब जल से भी नहाया करती थीं. कहा जाता है कि मुगल हरम की औरतें अपने स्नान घर में टब बनवाती थीं, जिसमें वह गुलाब की पंखुड़ियां, केसर और महकदार जड़ी-बूटियां डालकर नहाती थीं. इससे उनका शरीर तो साफ रहता ही था और वह महकती भी रहती थीं.

इत्र से नहाने के पीछे थी खास वजह

मुगल हरम की औरतों का जीवन सिर्फ एक ही मकसद पर चलता था और वह था बादशाह को अपनी तरफ आकर्षित रखना. क्योंकि, अगर बादशाह आकर्षित रहेगा तो दरबार से लेकर हरम की अन्य औरतों में भी उसकी पूछ होगी. ऐसे में बादशाह और शहजादों को रिझाने के लिए हरम की औरतें इत्र से नहाती थीं. ऐसा माना जाता है कि मुगल बादशाहों को इत्र का खूब शौक हुआ करता था, क्योंकि यह अमीरी और विलासिता का प्रतीक होता है. 

रात में छिपकर नदी में नहाने जाती थीं मुगल औरतें

इतिहास के पन्नों को पलटकर देखें तो उनके मुताबिक, मुगल हरम की औरतें रात के समय किले से निकलती थीं और यमुना नदी में नहाने जाया करती थीं. रात के समय वह दूसरे लोगों की नजरों से बचकर निकलती थीं. ऐसे में उनकी रखवाली के लिए हरम के किन्नर साथ जाते थे.

Prachi Tandon
Published by Prachi Tandon

Recent Posts

कौन हैं बालेन शाह? नेपाल की राजनीति में आई जिनकी सुनामी; लव स्टोरी है इससे भी ज्यादा दिलचस्प

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026