Categories: वायरल

इस मुगल हरम में पार होती थी हैवानियत की हद, तलवार की नोक पर लड़कियों को लाकर होता था ऐसा ‘खेल’

सुल्तान की मां ने एक से बढ़कर एक खूबसूरत लड़कियों की लाइन लगा दी थी ताकि बेटे की अय्याशी में कोई कसर ना रह जाए. उन्होंने हरम में रह रहीं लड़कियों के लिए एक अजीब फरमान निकाला था.

Published by Kavita Rajput

Mughal Harem Secrets: आपने मुग़ल काल में बादशाहों की अय्याशी के लिए मौजूद ‘हरम’ से जुड़े कई किस्से सुने होंगे. भारत ही नहीं बल्कि देश-विदेश के कई मुग़ल शासकों का यही शौक हुआ करता था. हरम में अपने लिए एक से बढ़कर एक खूबसूरत महिलाएं लाना, चाहे फिर वो लालच देकर लाई जाएं या तलवार की नोक पर. हरम से जुड़ा एक ऐसा ही किस्सा आज हम आपको सुनाने जा रहे हैं लेकिन इस बार बादशाह तुर्की का होगा. जी हां, हम बात कर रहे हैं सुल्तान इब्राहिम (Sultan Ibrahim) की जिसे 1640 से लेकर 1648 तक कुस्तुनतुनिया जिसे आज हम इस्तांबुल, तुर्की के नाम से जानते हैं वहां का शासक बनाया गया था. 

तलवार की नोक पर उठा ली गई थीं कई लड़कियां 

बताते हैं कि जब सुल्तान इब्राहिम ने गद्दी संभाली तब उसकी मां ने वंश आगे बढ़ाने की खातिर लड़कियों की लाइन लगा दी थी. इन लड़कियों को जबरन तलवार की नोक पर उठाया गया और  कुस्तुनतुनिया स्थित शाही हरम में लाया गया था. इन लड़कियों के चुनाव के पीछे सिर्फ एक शर्त थी कि वो बेहद खूबसूरत होना चाहिए. 

Related Post

हरम में सुनाया गया अजीबो-गरीब फरमान 
सुल्तान की मां ने एक से बढ़कर एक खूबसूरत लड़कियों की लाइन लगा दी थी ताकि बेटे की अय्याशी में कोई कसर ना रह जाए. हालांकि,  सुल्तान इब्राहिम को पतली-दुबली और छरहरी लड़कियों में कोई दिलचस्पी नहीं थी. उसे तो मोटी लड़कियां पसंद थीं. इसे देखते हुए सुल्तान की मां ने हरम में रह रहीं लड़कियों के लिए एक अजीब फरमान निकाला. फरमान ये था कि हरम में मौजूद सभी लड़कियों को गले तक ठूंसकर खाना खाना होगा, डाइट डबल-ट्रिपल करना होगी, खाने के बाद मीठा भी खाना होगा. यही नहीं, यदि किसी लड़की ने खाना छोड़ा तो उसे सख्त सजा सुना दी जाती थी. सुल्तान इब्राहिम की मां चाहती थीं कि बेटे की ख्वाहिश पूरी करने के लिए लड़कियां अपना वजन 150 किलो तक बढ़ा लें. 

बाद में मोटी लड़कियों से भी ऊब गया था सुल्तान 

इस आदेश के चलते जल्द ही हरम में मौजूद लड़कियों का वजन बढ़ने लगा और सुल्तान इब्राहिम की अय्याशी जारी रही. हालांकि, जल्द ही उसका इन लड़कियों से मन भर गया और अब उसे पतली लड़कियां पसंद आने लगी थीं. बताते हैं कि कुस्तुनतुनिया के इस शासक की 18 संताने हुईं थीं, वहीं 1648 में एक बीमारी के चलते इसकी मौत हो गई थी.

Kavita Rajput

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026