Categories: वायरल

Kanpur Snake Viral News: सपेरे के उत्पात से दहल उठी कानपूर पुलिस, महिला कोंस्टेबल के ऊपर फेंक दिया जिंदा सांप, मच गया बवाल

Kanpur snake viral News: कानपुर से ऐसा वीडियो सामने आया है जो किसी भी समाज के लिए बेहद चिंता का विषय है। यह जानवरों के साथ की जा रही क्रूरता और उनके नाम पर की जा रही ठगी को भी दिखाता है।

Published by

Kanpur Snake Viral News: कानपुर से ऐसा वीडियो सामने आया है जो किसी भी समाज के लिए बेहद चिंता का विषय है। यह जानवरों के साथ की जा रही क्रूरता और उनके नाम पर की जा रही ठगी को भी दिखाता है। यह घटना कल्याणपुर इलाके की है, जहाँ सावन माह में एक सपेरा दुकानों के बाहर साँप दिखाने के बहाने पैसे माँग रहा था। शुरुआत में तो दुकानदारों ने उसे कुछ देर तक नजरअंदाज किया, लेकिन जब वह बार-बार पैसे माँगने लगा और उन्हें परेशान करने लगा, तो कुछ दुकानदारों ने उसे दुकान से हटाने की कोशिश की। इससे नाराज होकर सपेरे ने अपनी पोटली से एक ज़िंदा साँप निकाल लिया।

साँप के निकलते ही पूरे बाज़ार में अफरा-तफरी मच गई। सपेरे ने पहले साँप निकालकर दुकानदारों को डराने की कोशिश की। लोग इधर-उधर भागने लगे और आस-पास के ग्राहकों में भी भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इसी बीच, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी स्थिति संभालने पहुँच गए, लेकिन सपेरा इतना नशे में था कि उसने साँप दिखाकर पुलिस को डराने की कोशिश की। इतना ही नहीं उसने इस सांप को महिला कोंस्टेबल के ऊपर भी फेंका।

लोगों ने अपनी आँखों देखी बताई

टीवी 9 की रिपोर्ट के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सपेरे का रवैया बेहद आक्रामक था। वह बार-बार साँप को लहरा रहा था और धमकी दे रहा था कि अगर किसी ने उसे परेशान किया तो वह साँप को छोड़ देगा। बाज़ार में मौजूद महिलाएँ और बच्चे घबरा गए और कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं।

यह ड्रामा लगभग आधे घंटे तक चलता रहा। पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग उसे बार-बार समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन नशे में धुत सपेरे पर किसी की बात का कोई असर नहीं हुआ। आखिरकार जब दुकानदार एकजुट होकर उसे घेरने की तैयारी में जुट गए और गुस्से में उसकी ओर बढ़े, तो सपेरे को समझ आ गया कि अब उसकी पिटाई भी हो सकती है। मामला बिगड़ता देख उसने तुरंत साँप को वापस गठरी में डाल दिया और वहाँ से भाग गया।

Related Post

Video: मारा क्यों आपने? परेशान होकर चलती फ्लाइट में घूम रहा था मुस्लिम शख्स, एक यात्री ने जड़ दिया थप्पड़, फूट-फूटकर रोने लगा बेचारा

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

वहाँ मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर हैरानी जता रहे हैं। फ़िलहाल, पुलिस सपेरे की पहचान करने में जुट गई है ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो। यह घटना स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बन गई है और लोग इसे अब तक का सबसे अनोखा हंगामा बता रहे हैं।

Baba Vanga Prediction 2025: सच होने वाली है बाबा वेंगा की भविष्यवाणी! इस साल एलियंस से होगा मानव का सामना?

Recent Posts

इस देश में बहुत कम पड़ती है तेल की जरूरत, वॉर के समय नहीं है कोई दिक्कत, जानें नाम

दुनिया का वो देश जो जियोथर्मल और हाइड्रोपावर से एनर्जी लेता है, इसलिए तेल पर…

March 17, 2026

SC Adoptive Mother Leave Verdict: अब बच्चा गोद लेने वाली महिला को भी मिलेगी मैटरनिटी लीव, आ गया ‘सुप्रीम’ फैसला

SC Adoptive Mother Leave Verdict: सुप्रीम कोर्ट ने मातृत्व संरक्षण को मौलिक मानवाधिकार बताते हुआ…

March 17, 2026

दिल्ली के रूप नगर में ढह गया लोहे का पुल, नाले में गिर महिला की हुई मौत

Delhi News: उत्तरी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाली खबर आ रही है जहां…

March 17, 2026

What is DME Gas: क्या होती है डाइमिथाइल ईथर गैस, ये LPG से सस्ती होती है या महंगी?

What is DME Gas: देश में इन दिनों गैस को लेकर काफी दिक्कत चल रही…

March 17, 2026

UP Egg Expiry Date Rule 2026: उत्तर प्रदेश में अब ‘अंडा’ खुद बताएगा ‘खाने योग्य हूं या नहीं’

UP Egg Expiry Date Rule: उत्तर प्रदेश के पशुपालन विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग ने…

March 17, 2026