Dhurandhar Viral Video: ‘धुरंधर 2′ का क्रेज लोगों पर काफी चढ़ा हुआ है. लोग फिल्म को देखने के लिए लंबी कतारों में पहुंच रहे हैं और काफी भीड़-भाड़ का माहौल बन रहा है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स धुरंधर 2 मूवी देखने गया था और फिर सिनेमा हॉल में उसने एक लड़की को छेड़ दिया. वायरल हो रहा वीडियो कानपुर के गुरुदेव पैलेस टॉकीज का बताया जा रहा है. वहां पर एक लड़की अपने पिता के साथ ‘धुरंधर 2’ देखने गई थी और वहीं पर सिनेमा हॉल के अंधेरे में एक लड़के ने उसे छेड़ दिया. जैसे ही इस घटना के बारे में लड़की के पिता को पता चला तो उन्होंने बिना कुछ सोचे समझे आरोपी युवक को जमकर पीटा. इसी बीच किसी ने पुलिस को फोन कर दिया और मामले की जानकारी दी. खबर मिलने पर पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया और कार्रवाई शुरू की.
सिनेमाहॉल के बाहर क्यों लगी भीड़?
फिल्म ‘धुरंधर 2’ का शो जैसे ही खत्म हुआ, वैसे ही सभी लोग बाहल निकल रहे थे तभी वो आरोपी युवक भी टॉकीज से बाहर निकला. लड़की के पिता पहले से ही काफी गुस्से में थे और बाहर निकलते ही उन्होंने उसे पकड़ लिया. पिता ने सरेआम उसकी काफी पिटाई की और उसे खूब मारा. साथ ही वहां पर खड़े लोगों ने भी आरोपी को पीटा. हालांकि हॉल के अंदर हुई इस घटना का कोई वीडियो सामने नहीं आया है, लेकिन लोगों द्वारा आरोपी को पीटे जाते देख हर कोई दंग रह गया था.
पुलिस ने लिया हिरासत में
इस पूरे मामले की जानकारी मिलते ही रावतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उस आरोपी को भीड़ से निकालकर अरेस्ट कर लिया. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा की महिलाओं की सेफटी के साथ खिलवाड़ कोई बर्दाश नहीं करेगा. लड़की के पिता की रिपोर्ट की आधार पर आरोपी के खिलाफ कई धाराओं के साथ मुकदमा हुआ. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और कानूनी प्रकिया जारी है.

