Categories: वायरल

Indian Army: मदद की तलाश में भटक रही थी महिला, आर्मी जवान की मदद ने छू लिया सबका दिल; मानवता की अनोखी मिसाल

Indian Army Soldier: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है. जिसमें वह घबराई और परेशान नजर आ रही है, तभी एक इंडियन आर्मी के जवान ने उसकी मदद कि, जो वह कभी नहीं भूलेंगी.

Published by Preeti Rajput

Indian Army Soldier: लड़कियां जब सोलो ट्रैवल करती है, तो परिवार सो सबसे बड़ी चिंता उनकी सुरक्षा को लेकर होती है. सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए आज के समय में सबसे जरुरी चीज फोन होता है. अगर आपके फोन की बैटरी धोखा दे देती है, तो आप क्या करेंगे. कुछ ऐसी परेशानी में एक लड़की फंस गई. उन्होंने इस पूरी परिस्थिति का वीडियो बनाया, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है. वीडियो को अभी तक 3.3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

होली के लिए गई थीं बृज

लड़की का नाम रुप है, जो होली मनाने के लिए बृज गई थीं. वापसी की ट्रेन रात के पौने 9 बजे की थी. रात की ट्रेन के कारण उसे अपने माता-पिता को लोकेशन भेजनी थी. लेकिन उसके फोन की बैटरी खत्म हो गई थी. पावर बैंक होली खेलने के समय पानी में गिर गया था. 

Related Post

A post shared by 𝐑𝐨𝐨𝐩 (@theroopk)

किसी ने नहीं की मदद

रुप अपना फोन चार्ज करने के लिए कई लोगों के पास गईं, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की. पर तभी एक उन्हें इंडियन आर्मी की ट्रेन दिख गई. वो उस ट्रेन की तरफ चली गई. सामने एक जवान खड़ा था, उन्होंने जब अपनी दिककत बताई, तो जवान ने बिना कुछ सोचे उसे चार्जिंग के लिए पावर बैंक निकाल कर दे दिया. वीडियो शेयर करते हुए रुप ने लिखा कि आपको शायद मैं न याद रहूं, लेकिन मैं आपको कभी भी नहीं भूलूंगी. 

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Fridge Gas Leak: क्या आपकी फ्रिज से भी लीक हो रही गैस, जानें क्या करें और क्या न करें?

Fridge Gas Leak: रेफ्रिजरेटर एक ऐसी चीज है जो आज के समय में हर किसी…

March 11, 2026

क्या शरीर को नुकसान पहुंचा रहा RO का पानी, डॉक्टर्स ने बताया सच; सुन नहीं होगा यकीन

Ro Water Harmful Or Not: रिवर्स ऑस्मोसिस यानी आरो वाले प्यूरीफायर लोगों के बीच काफी…

March 11, 2026

ICC T20 Rankings 2026: संजू सैमसन को फायदा तो सूर्यकुमार यादव समेत किन खिलाड़ियों को हुआ नुकसान; देखें लिस्ट

ICC T20 rankings 2026 List: वर्ल्ड  कप के शुरुआती मैचों में लगातार फ्लॉप रहे अभिषेक…

March 11, 2026