Categories: वायरल

बाढ़ के तेज बहाव में जड़बुद्धि दिखा रहा था शख्स, फिर जो हुआ, Video देख अटक जाएंगी सांसें

Trending Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बाढ़ के तेज बहाव में एक शख्स अपनी कार को पार करवाने की कोशिश करता है। लेकिन वो पानी में बह जाता है।

Published by Sohail Rahman

Viral Video: देश के अलग-अलग राज्यों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सोशल मीडिया चलाने के दौरान आपकी नजरों से ऐसे कई वीडियो गुजरे होंगे। जिसमें बाढ़ की उफान के दौरान पुल पार करने के दौरान लोग अपने वाहन के साथ बहते हुए नजर आ रहे है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बाढ़ के पानी की उफान में गाड़ी पार कराने की जिद में एक शख्स अपना वाहन लेकर बह जाता है।

क्या है पूरा मामला?

आपको जानकारी के लिए बता दें कि यह घटना मोहाली के नयागांव के माजरी गांव की बताई जा रही है। जहां भारी बारिश की वजह से पूरा गांव जलमग्न हो गया था। यहां तक कि सड़कें भी पानी में पूरी तरह से डूबी हुई नजर आ रही है। वायरल हो रहे इस वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि पानी का बहाव कितना तेज है। इसी बहाव में एक शख्स अपनी कार लेकर निकलने की जिद में अड़ जाता है। इस जिद की वजह से वो अपनी जान को जोखिम में डाल देता है। हालांकि, वीडियो देखकर लगता है कि उस शख्स को लगता है कि वो इस बहाव में अपनी एसयूवी कार लेकर पार कर जाएगा।

Related Post

इस देश के महिलाएं नहीं पैदा करना चाहती बच्चे, वजह जान आपके पैरों तले खिसक जाएगी जमीन!

आगे क्या हुआ?

बाढ़ के तेज बहाव में जब शख्स एसयूवी लेकर पार करना चाहता है तो वह इसी बहाव में एक शख्स अपनी एसयूवी लेकर निकल पड़ता है। उसे लगता है कि वो पार कर जाएगा लेकिन होता कुछ और है। तेज बहाव में वो गाड़ी सहित बह जाता है और उसके आसपास खड़े लोग उसकी मदद भी नहीं कर पाते हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @sachya2002 नाम की आईडी से शेयर किया गया है और चुटीले अंदाज में कैप्शन में लिखा है, ‘THAR खरीदने की एकमात्र शर्त…दिमाग गिरवी रखना पड़ेगा।’ खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 14 लाख व्यूज मिल चुके हैं।  इसके अलावा, इस वीडियो को 10 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक भी किया है।

लोगों ने दी ये प्रतिक्रिया

वायरल हो रहे इस वीडियो में लोगों द्वारा जमकर प्रतिक्रिया दी गई है। वायरल हो रहे इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘बहुत ही अच्छा हुआ…सीधे नरक में पहुंच गए।’ इसके अलावा, एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आजकल घुटनों में दिमाग लिए घूम रहे हैं लोग।’ इसके अलावा, एक अन्य यूजर ने कविता भरे अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा, ‘थार न हो पाई पार, पानी में डूब गई जार-जार। कब समझेंगे ये गंवार, जो हो जाते हैं इसपर सवार और भूल जाते हैं ये बार-बार कि ये है तो सिर्फ एक कार।’

दूसरी महिला की गोद में सिर रख कर बना रहा रील, 7 साल बाद पहली पत्नी को मिला इस हाल में पति; Video Viral

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026