Categories: वायरल

Indian Bridal Look: अमेरिकी महिला का भारतीय दुल्हन लुक वायरल,  सोशल मीडिया पर यूजर्स ने की  तारीफ

American Women Indian Bridal Look: अमेरिकी महिला के भारतीय दुल्हन लुक वाले वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है, जिसमें उसके परिवार की भावुक प्रतिक्रिया ने लोगों का दिल जीत लिया.

Published by Ranjana Sharma

American Women Indian Bridal Look: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक अमेरिकी महिला को पारंपरिक भारतीय दुल्हन के रूप में तैयार होते और फिर अपने परिवार के सामने आते देखा जा सकता है. इस वीडियो में उसके लुक से ज्यादा लोगों को उसके परिवार की भावुक प्रतिक्रिया ने प्रभावित किया है.

Related Post

इंस्टाग्राम पर वीडियो ने बटोरी सुर्खिया

यह वीडियो ब्राइडल मेकअप आर्टिस्ट मानसी द्वारा इंस्टाग्राम पर @artistrybymansi हैंडल से शेयर किया गया है. अब तक इस वीडियो को 14 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं. वीडियो में महिला को पारंपरिक भारतीय दुल्हन के रूप में सजाया गया है. उसने खूबसूरत लहंगा, गहने और क्लासिक ब्राइडल मेकअप के साथ पूरा इंडियन ब्राइड लुक अपनाया है, जो देखने में बेहद आकर्षक लगता है.

परिवार की प्रतिक्रिया

जैसे ही महिला अपने इस नए रूप में परिवार के सामने आती है, उनके चेहरे पर हैरानी, खुशी और गर्व के भाव साफ दिखाई देते हैं. कुछ पल के लिए सभी चुप हो जाते हैं और फिर मुस्कुराते हुए उसकी तारीफ करते हैं. यही भावनात्मक प्रतिक्रिया वीडियो का सबसे खास हिस्सा बन गई है.

यूजर्स ने दिए दिल छू लेने वाले रिएक्शन

वीडियो पर यूजर्स ने भी जमकर प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने लिखा, “यह बहुत प्यारा है, आप उनके गर्भ को महसूस कर सकते हैं.” दूसरे ने कहा, “वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं और परिवार की प्रतिक्रिया ने इसे और खास बना दिया.” कई लोगों ने भारतीय दुल्हन के लुक को जादुई और खूबसूरत बताया.
Ranjana Sharma
Published by Ranjana Sharma

Recent Posts

मामूली दांत दर्द बना जानलेवा, डेंटिस्ट के पास पहुंचा मरीज; काटने पड़ गए दोनों हाथ पैर!

Septic shock after dental visit: अस्पताल में जांच के बाद पता चला कि डेवन सेप्टिक…

April 2, 2026

कौन हैं शिवांग कुमार? SRH के इस स्पिनर ने मचाई सनसनी; जानें क्या है इसकी कहानी?

Shivang Kumar debut for srh: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपनी बेहतरीन स्काउटिंग के लिए जानी…

April 2, 2026

Ramayan teaser: रामायण टीज़र पर बदला ‘सीता’ का नजरिया! दीपिका चिखलिया ने की तारीफ, फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट

Ramayan teaser: रामायण के नए टीज़र ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया…

April 2, 2026

LJP में सुलह के संकेत, चिराग पासवान को मिला चाचा पारस का साथ! CM फैस को लेकर दिया बड़ा बयान

Lok Janshakti Party News: हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान चिराग पासवान ने अपने…

April 2, 2026

Credit Card Tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं? RBI के ये नियम नहीं माने तो लगेगा भारी जुर्माना

Credit Card Rules: क्रेडिट कार्ड का सही उपयोग रोजमर्रा के खर्चों में किया जा सकता…

April 2, 2026

Bank holiday: 3 अप्रैल को बैंक खुलेंगे या रहेंगे बंद? आरबीआई ने जारी की हॉलीडे लिस्ट, जानिए आपके शहर में क्या रहेगा हाल

Bank holiday: 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के चलते देश के अधिकांश हिस्सों में बैंक…

April 2, 2026