Your browser doesn't support HTML5 video.
Anurag Dobhal Hospitalised: मशहूर ब्लॉगर अनुराग डोभाल का एक्सीडेंट का वीडियो काफी दिनों से हर जगह वायरल हो रहा था, जिसके बाद उन्हे तुरंत अस्पताल में भर्ती भी करा दिया गया, लेकिन जैसे ही उनके फैन्स तक यह खबर जा पहुंची थी, तबसे ही वे यह प्रार्थना कर रहे थे कि उनके हीरो को कुछ न हो और वो सही सलामत वापस लौट आए, अब ऐसे में उनके चाहने वालों के लिए एक बेहद ही अच्छी खबर सामने आ रही है, दरअसल एक वीडियो फिर से इंटरनेट पर वायरल हुआ, जिसमें देखा जा सकता है कि अनुराग की वाइफ उनसे मिलने अस्पताल में पहुंची, वीडियो में आगे लोग दोनों को एक साथ इमोशनल होता देख खुश हो रहे हैं, साथ ही अब यह दुआ कर रहे हैं कि दोनों के बीच जो भी लड़ाई चल रही थी वो शायद अब खत्म हो चुकी है.
खबर यह भी आ रही है कि राइडर अब खतरे से खाली हैं, साथ ही कुछ वक्त में सही सलामत अपने घर वापस आ जाएंगे, जिसे सुनते ही उनके फैन्स ने राहत की सांस ली है, देखें यह वायरल वीडियो.

