Your browser doesn't support HTML5 video.
Live Death Video 2026: आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले के अनंतगिरी मंडल से एक ऐसा रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद हर किसी के होश उड़ रहे हैं. मलंगुम्मी वॉटरफॉल में नहाती तीन लड़कियों की जिंदगी देकते ही देखते खत्म हो गई. त्रिशा (17), रत्नाकुमारी (16) और पवित्रा (16) अपने दोस्तों के साथ सोमवार को पिकनिक मनाने गई थीं. मौज-मस्ती के माहौल के बीच, यह तीनों लड़कियां एक चिकनी और फिसलन भरी चट्टान पर चढ़कर नहाने लगती हैं.
तभी अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण देखते ही देखते एक-एक करके तीनों लड़कियां पानी के बहाव के साथ बहती चली गईं. मौके पर मौजूद दोस्तों के बीच चीख-पुकार मच गई, मगर कोई भी उन्हें बचाने पानी ले लिए पानी में न उतर सका. वीडियो में यह सारा मंजर कैद हो गया और सोशल मीडिया पर देखते ही देखते आग की तरह फैलने भी लगा. बचाव दल ने काफी मुश्किलों के बाद तीनों शवों को बरामद किया और लोगों के बीच एक डर का माहौल पैदा हो गया, साथ ही प्रशासन ने सभी से अपील भी की कि ऐसे खतरनाक और गहरी जगहों से दूर रहें.

