Your browser doesn't support HTML5 video.
Shraddha Kapoor Viral Reaction: बॉलीवुड की सबसे क्यूट एक्ट्रेस यानी श्रद्धा कपूर इन दिनों अपने फैन्स के दिलों पर छाई हुई हैं, उनका एक वीडियो पिछले कुछ समय से इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस का एक रिएक्शन रिकॉर्ड हो गया, दरअसल हाल ही में श्रद्धा को मुंबई में स्पॉट किया गया, जहां उन्हें उनकी एक क्रेजी फैन ने घेर लिया, एक्ट्रेस को इस बात की खबर भी नहीं थी कि उनकी फैन ऐसी कोई हरकत करेगी, मगर अचानक से श्रद्धा की इस भावुक फैन ने उनके करीब आकर उन्हें किस ‘Kiss’ करने की कोशिश की, आम तौर पर एक्टर्स इस बात को नहीं सह पाते, और अपना आपा खो बैठते, मगर श्रद्धा का जो रिएक्शन सामने आया उसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उनके मुरीद होते दिख रहे हैं.
एक्ट्रेस ने न ही कोई गुस्सा और न ही कोई हंगामा किया, बल्कि अपनी इस फैन को बेहद ही प्यार से गले लगाया, और सबके सामने उसके साथ फोटो भी क्लिक करवाई, जिसे देखकर उनके फैन्स हैरान रह गए, लोगों का कहना है कि श्रद्धा जैसा दरियादिल एक्टर कोई नहीं, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

