Your browser doesn't support HTML5 video.
The 50 Show Winner: रियलिटी शो के किंग कहे जाने वाले शिव ठाकरे ने एक बार फिर से अपनी जीत का परचम लहरा दिया है, ‘The 50 Show’ के विनर बनकर उन्होंने यह साबित कर दिया है कि हमेशा की तरह वो कभी भी जीत हासिल करने से पीछे नहीं हटते हैं, साथ ही इस बार उन्होंने इस शो की ट्रॉफी भी अपने नाम कर के सबको हैरान कर दिया है, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी इस जीत का जश्न नहीं रुक रहा है, शिव को विनर घोषित करते ही उनके फैन्स और सोशल मीडिया के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी, और लोग उन्हें बधाई देते नहीं थक रहे हैं.
इतना ही नहीं वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि शिव का विनर बनते ही उनकी आंखों में आंसू आ गए, और वे सबसे सामने कितने इमोशनल हो गए, हालांकि कुछ लोग मिस्टर फैसु के विनर बनने की राह देखते नजर आए थे, जिन्हें गलत साबित कर के शिव ने सबकी बोलती बंद कर दी है.

