Your browser doesn't support HTML5 video.
Salman Khan: हाल ही में जाने-माने पत्रकार रजत शर्मा की बेटी दिशा शर्मा की ग्रैंड वेडिंग की फोटो और वीडियो हर तरफ तेजी से वायरल हो रही हैं, ऐसे में इस हाई-प्रोफाइल शादी समारोह में तब सबका ध्यान खींचा जब बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने ली जबरदस्त एंट्री, दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों से हुई इस शादी में भाईजान का जबरदस्त लुक और उनका तगड़ा स्वैग सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
साथ ही सलमान खान के साथ उनकी बहन अर्पिता और जीजा आयुष शर्मा को भी देखा गया, इतना ही नहीं भाईजान ने दूल्हा-दुल्हन को स्टेज पर जाकर ढेर सारी बधाई देते हुए उनके साथ कई तस्वीरें भी खिंचवाईं और रजत शर्मा से गले मिलते और शर्मा परिवार के साथ समय बिताते हुए भी दिखाई दिए, जो अब इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, सलमान के अलावा भी इस हाई-प्रोफाइल शादी में कई बड़े दिग्गज कलाकारों को देखा गया, इस शादी की सबसे खास बात यह थी कि बॉलीवुड के दो बड़े खान यानी कि सलमान के साथ-साथ शाहरुख खान को भी इस शादी में देखा गया, और दोनों ही एक छत के नीचे पाए गए, जिसे देख फैन्स की खुशी का ठिकाना ही नहीं था.

