Your browser doesn't support HTML5 video.
viral video: हाल ही में सब जगह वायरल हुए मोहम्मद दीपक का एक और लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसमें वो मुस्लिम और हिंदू के रिश्तों पर बात करते नजर आ रहे हैं, साथ ही उन्होंने देश के कुछ कट्टरपंती लोगों के बारे में भी बात की, उन्होंने भारत में मुसलमानों को निशाना बनाए जाने के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए एक बेहद संतुलित और साहसी रुख अपनाया है, उन्होंने यह साफ किया कि धार्मिक पहचान कभी भी किसी गलत काम की ढाल नहीं बननी चाहिए, दीपक के खयालात बेहद ही सीधे और प्रभावी है, उनका कहना है कि जैसे हिंदू समाज में अच्छे और बुरे दोनों तरह के लोग हो सकते हैं, ठीक वैसे ही मुस्लिम समुदाय पर भी वही मानक लागू होते हैं, कोई भी समुदाय जवाबदेही से ऊपर नहीं है, न ही वो कसी एक धर्म के साथ हैं, और वो अपनी आवाज हमेशा सच के लिए उठाएंगे.
साथ ही उन्होंने ‘सिलेक्टिव आउटरेज’ यानी चुनिंदा लोगों पर अपना गुस्सा भी जाहिर किया, उन्होंने सवाल उठाया कि जो लोग आज न्याय की बात कर रहे हैं, वे अंकिता भंडारी जैसे संवेदनशील मामलों के समय चुप क्यों थे?

