Your browser doesn't support HTML5 video.
Viral Video: हाल ही में एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं, दरअसल आज के जमाने में जहां लोग एक दूसरे की बात सुनने को तैयार ही नहीं होते हैं, और अपनों के पास भी इतना वक्त नहीं कि कोई अपनी जिंदगी का दुख किसी के साथ बांट सके, वहीं इस शख्स ने एक क्रांतिकारी टाइप का बिजनेस शुरू किया है, और इसी का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा जिसमें यह शख्स अपना ‘Rate Card’ एक व्लॉगर को समझाता नजर आ रहा है.
वीडियो में शख्स ने अपने सारे पैकेज एक एक कर के व्लॉगर को समझाए, जिसमें उन्होंने कहा की अगर आपको अपनी छोटी मोटी टेंशन सुनानी है तो इसका चार्ज सिर्फ ₹250 रुपय है, आगे उन्होंने कहा की अगर आपकी परेशानी बड़ी है और किसी की उसे शेयर करना चाहते हो तो उस बात को सुनने के लिए ₹500 रुपय लगेंगे, वहीं सबसे हैरानी की बात यह है कि इस शख्स का ‘Premium Package’ भी है, जिसमें यह न सिर्फ अपनी बात सुनेगा बल्कि आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर रोएगा भी, जिसका चार्ज है पुरे ₹1,000 रुपय, लोग यह वीडियो देखकर खूब हंस रहे हैं और सोशल मीडिया पर इस समय यह युवक तेजी से वायरल हो रहा है.

