Your browser doesn't support HTML5 video.
Khushi Mukherjee Slap Case: सोशल मीडिया पर हमेशा अपनी बोल्ड हरकतों और अजीबो-गरीब कपड़ों के चलते विवादों में रहने वाली खुशी मुखर्जी का एक वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस को बुरी हालत में रोते हुए देखा गया, साथ ही उन्होंने अपना एक वीडियो दुबई से बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि जब खुशी दुबई की सड़क पर पैदल जा रही थी तभी उनके पास के गुजरते एक बाइक सवार ने उन्हें जोरदार थप्पड़ मार दिया, इस घटना से एक्ट्रेस बुरी तरह सदमे में हैं, और एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए पूरा मामला बताया
वीडियो में खुशी कहती नजर आ रही हैं कि क्या उनका पुलिस स्टेशन जाना और वहां शिकायत दर्ज करवाने से कोई मदद मिलेगी? साथ ही एक्ट्रेस को वीडियो में रोता देख सोशल मीडिया यूजर्स भावुक हुए, और एक्ट्रेस को हिम्मत देते नजर आए, साथ ही अब लोग दुबई पुलिस से इस मामले पर जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

