Your browser doesn't support HTML5 video.
Haldi Ceremony Video: सोशल मीडिया की मशहूर और सबसे चर्चित जोड़ी यानी कि कनिका शर्मा और साकिब सैफी इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं, अब ऐसे में ही दोनों की शादी की खबर सामने आई है जिसके बाद इस कपल की हल्दी का वीडियो और कुछ बेहतरीन तस्वीरें इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रही हैं, जिसे देखकर उनके चाहने वाले तो बहुत ज्यादा खुश हैं, मगर कुछ लोगों को यह रास नहीं आ रहा है, वीडियो में देखा जा सकता है कि कनिका ने एक बेहद ही सुंदर हल्दी का लहंगा पहना हुआ है, और वहीं साकिब ने व्हाइट कलर का कुर्ता पजामा और उसके साथ बिलकुल कनिका के लहंगे के साथ मैचिंग की बंडी पहनी हुई है, जिसमें दोनों ही कमाल के लग रहे हैं.
वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों ही बेहद खुश हैं और अपनी हल्दी के फंक्शन में जमकर नाच रहे हैं, हालांकि दोनों की शादी और इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स के बीच एक नई बहस छिड़ गई है कि क्या दोनों ने मुस्लिम तरीके से निकाह किया है या फिर उनकी शादी हिंदू रीति-रिवाजों से होगी, लेकिन इन सब बातों को नजरअंदाज करते हुए इस कपल ने अपनी हल्दी के खास फंक्शन को खूब एन्जॉय किया.

