Your browser doesn't support HTML5 video.
मशहूर यूट्यूबर और ‘सिस्टम’ फेम एल्विश यादव ने अपनी शादी को लेकर एक ऐसा बयान किया है जिसने उनके चाहने वालों के बीच खलबली मचा दी है, हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान, जब एल्विश से उनकी शादी की प्लानिंग के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने खुश होते हुए कहा, ‘मेरी शादी जल्द ही होगी मगर इतनी भी नहीं’, इतना ही नहीं आगे उन्होंने बताया कि ‘साल 2027 में वो पक्का घोड़ी चढ़ने वाले हैं’, यह छोटा सा बयान उन्होंने दिया है और इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग उनकी शादी की बातें करने लगे.
एल्विश के फैन्स अब यह जानने को बेताब हैं कि वे मिस्ट्री गर्ल कौन है जो यादव परिवार की बहू बनने वाली है, एल्विश ने अभी तक अपनी होने वाली पत्नी का नाम तक नहीं बताया है, लेकिन उनके बयान को देखते हुए यह तो साफ है कि वे अब घर बसाने के मूड में हैं.

