Your browser doesn't support HTML5 video.
वाराणसी के दौरे पर पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वैश्विक संकट और राष्ट्रीय मुद्दों पर जरूरी बातें की, बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में अपने आगमन को सौभाग्य बताते हुए उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया युद्ध की आग में जल रही है, लेकिन ऐसी स्थिति में केवल भारत और यहां की सनातन संस्कृति ही वह शक्ति है, जो पूरी दुनिया में शांति का मार्ग प्रशस्त कर सकती है, इतना ही नहीं आगे उन्होंने जोर देकर कहा कि सनातन की गूंज ही आने वाले समय में वैश्विक स्थिरता का आधार बनेगी
इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर भी तीखा प्रहार किया, उन्होंने अमेरिका के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि वहां के सत्ताधीश बहुत विचलित व्यक्ति हैं और ऐसे अस्थिर नेतृत्व पर भरोसा नहीं किया जा सकता, वहीं, देश के भीतर चल रही UGC बिल की चर्चा पर उन्होंने संतुलित रुख अपनाया, उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सरकार को इस बिल पर गहराई से सोचना चाहिए, उनका मानना है कि कोई भी ऐसा कानून या नीति नहीं आनी चाहिए जिससे देश की एकता प्रभावित हो या समाज में किसी भी प्रकार की दरार पैदा हो

