Your browser doesn't support HTML5 video.
Ayesha Khan Eid Look 2026: बिग बॉस के बाद से आयशा खान सोशल मीडिया पर ऐसी छाई हैं जैसे जंगल में आग फैलती है, आए दिन लोग सोशल मीडिया पर बस आयशा खान को ही देखना पसंद करते हैं, साथ ही उनके फैन्स को उनके लेटेस्ट लुक का इंतजार बेसब्री से रहता है, अब ऐसे ही ईद के मौके पर एक्ट्रेस का लेटेस्ट लुक तेजी से इंटरनेट पर वायरल भी हुआ, दरअसल आयशा मुंबई में स्पॉट हुईं, जहां उन्होंने एक बेहद ही खूबसूरत और हसीन रेड कलर की फ्रॉक पहनी हुई थी, जिसे देख लोग अपनी सुध-बुध ही खो रहे हैं, लोगों का कहना है कि आयशा खान का यह रेड अवतार अब तक का सबसे हसीन लुक है, जिससे उनकी नजरें हट ही नहीं पा रही हैं.
आयशा ने इस लुक को बहुत ही कम मेकअप और खुले बालों के साथ कैरी किया था, जिससे उनके लुक पर और चार चांद लग गए थे, ईद पर जहां हर कोई हैवी लुक अपनाता है, वहीं आयशा का यह सिंपल और हसीन लुक लड़कियों के दिल पर छा गया, और लोग उनके इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं.

