Your browser doesn't support HTML5 video.
Eid Fashion 2026: ईद 2026 में एक ही दिन बचा है, और लड़कियां आज भी इस बात से कंफ्यूज हैं कि आखिर ईद पे ऐसा क्या पहना जाए जो सबसे अलग और खूबसूरत भी लगे, तो यह फिक्र दूर कर दी है मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने, जी हां दरअसल लाफ्टर शेफ के सेट पर जब अंकिता को स्पॉट किया गया, तो वो एक बेहद ही खूबसूरत और हसीन फर्शी शलवार सूट में आईं नजर, जिसके बाद उनका यह लुक पूरे सोशल मीडिया पर छा गया.
पिछले साल ईद पर हर एक लड़की ने यह ट्रेंडिंग ‘फर्शी शलवार’ अपने ईद के जोड़े के लिए खूब पसंद किये थे, जो एक बार फिर से ट्रेंड में अंकिता ने ला दिया है, बता दें कि अंकिता ने गुलाबी रंग का एक बेहतरीन सा फर्शी शलवार सूट पहना हुआ था,जिसमें वे इतनी हसीन लग रही थीं कि हर किसी नजरे बस उन्हीं पर टिक गई थीं, और अब लड़कियों का कहना है कि वो भी इस ईद 2026 पर ऐसे ही फर्शी सूट पहनने वाली हैं.

